Search

 
 
 

कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी भारत से गिरफ्तार

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे KAP's Cafe पर हुई फायरिंग की घटनाओं का कथित मुख्य आरोपी, बंधु मान सिंह सेखों, अब भारत में गिरफ्तार हो चुका है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने उसे गिरफ्तार किया है.
 

Lagatar desk : कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे KAP's Cafe पर हुई फायरिंग की घटनाओं का कथित मुख्य आरोपी, बंधु मान सिंह सेखों, अब भारत में गिरफ्तार हो चुका है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने उसे गिरफ्तार किया है.

 

गिरफ्तारी को लेकर कहा गया है कि सेखों कथित रूप से गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के गिरोह का सदस्य है, और उसके पूर्व में गोल्डी ढिल्लों से भी संबंध बताए जा रहे थे.पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के साथ एक चाइनीज पिस्टल भी जब्त की है. इससे लगता है कि इस मामले में अब भविष्य की जांच के लिए पुख्ता सबूत मिल सकते हैं.

 

 फायरिंग की पृष्ठभूमि और हमले

कैप्स कैफे पर 2025 में तीन अलग-अलग फायरिंग की घटनाएं हुईं -पहली 10 जुलाई, फिर 7 अगस्त और तीसरी 16 अक्टूबर को. इन हमलों में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.इन घटनाओं के बाद, स्थानीय अथॉरिटीज़ ने इस मामले को गंभीरता से लिया -इस मामले ने कनाडा की संसद तक ध्यान खींचा.

 

कपिल शर्मा ने कहा था कि ये हमले कानून-व्यवस्था व सुरक्षा की कमी को उजागर करते हैं.कपिल शर्मा ने यह भी कहा कि गोलीबारी के बाद उनके कैफे में आने वाले लोगों की तादाद बढ़ गई  और इससे पहले की तुलना में सुरक्षा की दृष्टि से चिंता बढ़ गई थी.

 

कपिल शर्मा की प्रतिक्रिया

इस मामले के प्रकाश में आने के बाद, शर्मा ने कहा था कि उन्हें कभी भारत में -खासकर मुंबई में  असुरक्षित महसूस नहीं हुआ. उन्होंने यह भी कहा कि परिस्थितियां शहरों के हिसाब से बदलती हैं और मुंबई जैसा माहौल हर जगह नहीं हो सकता.

 

उन्होंने यह भी माना कि फायरिंग की घटनाओं के बाद कैफे में आए लोगों ने उनसे सम्पर्क किया, और उन्हें बताया कि वहां काफी कुछ हो रहा था -लेकिन अब मामला सामने आने और आरोपी गिरफ्तारी के बाद उम्मीद है कि सुरक्षा व कानून-व्यवस्था बेहतर होगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही