Ranchi News: झारखंड के 25 दिवस का मुख्य समारोह अब 28 नवंबर को आयोजित किया जायेगा. 28 नवंबर को वर्तमान सरकार के गठन का द्वितीय वर्ष है. 17 नवंबर से 27 नवंबर तक राज्य के जिला मुख्यालयों में स्थापना दिवस के अवसर पर पखवारा आयोजित किया जायेगा. मंत्रिमंडल सचिवालय ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है.
सरकार ने 15 नवंबर को होने वाले 25वें स्थापना दिवस समारोह को स्थगित कर दिया है. इसकी वजह स्थापना दिवस और छठ महापर्व का एक ही दिन होना है. राज्य का स्थापना दिवस समारोह 15 नवंबर को सरकार के स्तर पर बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाता है. मुख्य समारोह के बाद शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है. लेकिन राज्य के 25वें स्थापना दिवस के दिन सरकार के स्तर पर कोई बड़ा कार्यक्राम आयोजित नहीं किया जायेगा.
यहां बता दें कि 16 नवंबर को मुख्यालय में रन फॉर क्लिननेस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम सुबह 8 बजे होगा और ये कहां और कैसे होगा, ये उपायुक्त तय करेंगे.
17 नवंबर से 27 नवंबर कर राज्य के सभी जिलों में स्थापना दिवस पखवारा मनाया जायेगा. इससे संबंधित कार्यक्रम जिले के वरीय अधिकारियों द्वारा तय किया जायेगा. स्थापना दिवस पखवारा समाप्त होने के बाद 28 नवंबर को रांची में मुख्य समारोह आयोजित किया जायेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.