Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मैं झुकेगा नहीं....अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा- द रूल' अगस्त 2023 में होगी रिलीज, 500 करोड़ बजट की है फिल्म

LagatarDesk : अल्लू अर्जुन की फिल्म `पुष्पा- द राइज` ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिखाया था. फैंस अल्लू अर्जुन का स्वैग अब तक नहीं भूल पाये हैं. मेकर्स अब पुष्पा के सीक्वल `पुष्पा- द रूल` को बनाने में व्यस्त हैं. इस बीच खबर आ रही है कि अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 बिग बजट की फिल्म है. रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म 500 करोड़ के बजट की है. हालांकि पहले कहा जा रहा था कि इस फिल्म का बजट 350 करोड़ का होगा. फिल्म प्रोड्यूसर वाई. रवि शंकर ने इसका खुलासा किया है. (पढ़ें, शिक्षा">https://lagatar.in/mamtas-minister-partha-chatterjee-arrested-by-ed-in-education-recruitment-scam-arpita-mukherjee-also-in-custody/">शिक्षा

भर्ती घोटाला मामले में ममता के मंत्री पार्थ चटर्जी को ED ने गिरफ्तार किया, अर्पिता मुखर्जी भी हिरासत में)

10 भाषाओं और कई पड़ोसी देशों में रिलीज होगी फिल्म

वाई. रवि शंकर के अनुसार, अल्लू अर्जुन की फिल्म की कामयाबी और पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स इसे 10 भाषाओं में रिलीज करेगी. साथ ही मेकर्स फिल्म को कई पड़ोसी देशों में रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं. इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ फहाद फाजिल और रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं. इसके अलावा एक्टर विजय सेतुपति महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाले हैं. इसे भी पढ़ें : डायन">https://lagatar.in/woman-murdered-on-charges-of-witch-bisahi-police-arrested-the-accused/">डायन

बिसाही के आरोप में महिला की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

फिल्म के प्रमोशन में 50 करोड़ करेंगे खर्च

वाई. रवि शंकर ने फिल्म के रिलीज को लेकर भी बात की. उन्होंने बताया कि अगस्त 2023 तक फिल्म को रिलीज कर सकते हैं. हालांकि पहले खबर आ रही थी कि यह फिल्म दिसंबर 2022 तक सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इतना ही नहीं प्रोड्यूसर ने फिल्म के प्रमोशन को लेकर भी हिंट दिया. शंकर ने कहा कि `पुष्पा 2` के प्रोमोशन का बजट 5 गुना बढ़ सकता है. इस पर करीब 50 करोड़ का खर्च आयेगा. इस बार मेकर्स देश के हर हिस्से में लगभग दो महीने तक फिल्म को प्रोमोट करेंगे. इसे भी पढ़ें : नयी">https://lagatar.in/woman-gang-raped-at-new-delhi-railway-station-police-arrested-four-railway-employees/">नयी

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महिला के साथ गैंगरेप, पुलिस ने चार कर्मचारियों को किया गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही