Search

 
 
 

क्षेत्र में शांति व्यवस्था में सहयोग मंच का मुख्य उद्देश्य : राज सिंह चौहान

 
सद्भावना विकास मंच के मिलन समारोह में उमड़े लोग Barhi : बरही नगर भवन में शुक्रवार को सद्भावना विकास मंच का मिलन समारोह संपन्न हुआ. इसमें बरही, चौपारण, चंदवारा आदि के कई कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत दिल्ली के व्यवसायी जीतेंद्र कुमार, एसएसएमटी की संचालिका डॉ. संगीता चौधरी, जेएसएलपीएस के प्रखंड समन्वयक दीपक कुमार, मंच के अध्यक्ष राज सिंह चौहान आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की गई. अपने संबोधन में अतिथियों ने मंच के कार्यों की सराहना की. मौके पर मंच के अध्यक्ष राज सिंह चौहान ने कहा कि मंच एक गैर राजनीतिक संगठन है. यह न केवल निःस्वार्थ भाव से सेवा, बल्कि हर विपरीत परिस्थिति में प्रशासन को सहयोग के लिए तत्पर रहा है. क्षेत्र में शांति व्यवस्था में सहयोग ही मंच का मुख्य उद्देश्य है. कोरोना काल में सद्भावना मंच ने विपरीत परिस्थितियों में भी जनहित का कार्य किया. उन्होंने अपील की कि मंच की साख और विश्वास को चरम पर ले जाना आप सबों की जिम्मेवारी है. समाज की बुराइयों को दूर करने और दबे-कुचलों का सहारा बन काम करें. कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष और संचालन सचिव कुंदन शर्मा ने किया. कार्यक्रम में मंच की पायल कुमारी, मो. आजाद, मनोज कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे. हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही