Search

 
 
 

वैसाखी पर्व पर मेन रोड गुरुद्वारा कमिटी ने राज्यपाल को किया आमंत्रित

 
Ranchi : खालसा सिरजना दिवस वैसाखी पर्व जोकि गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मेन रोड़ रांची के तत्वावधान में 13 अप्रैल को बहुत ही श्रद्धा भावना के साथ मनाया जायेगा. इस कड़ी में गुरुद्वारा मेन रोड़ रांची के प्रबंधक कमेटी ने वैसाखी पर्व में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को मनोनीत करने के लिए राजभवन गये. जिसमें राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन की ओर से 12 अप्रैल की सुबह को दीवान में जोकि सुबह 5:30 बजे से 7 बजे तक होगा, में आने की बात कही गई. गुरुद्वारा साहिब की ओर से राज्यपाल को सिरोपा बुकीस और सिख इतिहास से संबंधित बुक भेट की गई. वैसाखी पर्व के मौके पर विशेष तौर पर रागी जत्था दलबीर सिंह, दरबार साहिब अमृतसर पंजाब वाले रांची पहुंच रहे है. सरहुल के मौके पर गुरुद्वारा साहिब की ओर से चना शरबत का वितरण किया जायेगा. इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब के अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह, महासचिव गगनदीप सिंह सेठी, सह सचिव सुरजीत सिंह, एवं चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एवं रांची रेलवे के सदस्य सरदार नवजोत सिंह रूबल आदि उपस्थित थे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही