Search

 
 
 

मंईयां योजना कार्यक्रम 6 को, SSP ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिये कई दिशा-निर्देश

 
Ranchi :  नामकुम के खोजा टोली स्थित आर्मी ग्राउंड में छह जनवरी को मंईयां सम्मान समारोह आयोजित होने वाला है. कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी चंदन सिन्हा ने शनिवार को बैठक की और संबंधित पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिये. बैठक में कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, भीड़ और ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर चर्चा की गयी. साथ ही कार्यक्रम में जिन अफसरों और कर्मियों की ड्यूटी लगी है, उन्हें ब्रीफ भी किया गया.

सुरक्षा को लेकर की जायेगी पांच हजार जवानों की तैनाती 

समारोह स्थल में सुरक्षा को लेकर पांच हजार पुलिस जवानों की तैनाती की जायेगी. साथ ही अलग-अलग विंग बनाकर उसमें मजिस्ट्रेट भी तैनाती किये जायेंगे. कार्यक्रम वाले दिन के लिए अलग से ट्रैफिक प्लान जारी किया जायेगा. सड़कों पर आवागमन प्रभावित न हो, इसके लिए भी विशेष प्लान बनाये गये हैं. जगह-जगह पर बैरिकेडिंग की जा रही है. वहीं कार्यक्रम में राज्य के सभी जिलों से लाभुक आयेंगे, ऐसे में उनके बैठने के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाये गये हैं. मुख्य मंच के आसपास सुरक्षा के लिए बेहतर सुरक्षा उपाय किये जा रहे हैं.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही