Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

7 मई को शाम 6 से 8 बजे तक #MainBhiElectionAmbassador सोशल मीडिया कैंपेन

राज्य के सभी स्कूलों के बच्चे, इंफ्लुएंसर, सेलेब्रिटी समेत सभी लोगों से अवश्य भाग लेने की अपील की

Ranchi : लोकसभा चुनाव 2024 को लोकतंत्र के महापर्व के रूप में मनाया जा रहा है. इसे लेकर विभिन्न स्तर पर जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने गुरुवार को राज्य के सभी सीबीएसई एवं आईसीएसई स्कूल के प्रधानाध्यापकों के साथ गूगल मीट के माध्यम से बैठक की. उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से 7 मई को शाम 6 बजे से 8 बजे तक #MainBhiElectionAmbassador सोशल मीडिया कैंपेन में राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज के बच्चे, इंफ्लुएंसर, सेलेब्रिटी समेत सभी लोग अवश्य भाग लें. इस बीच हर नागरिक मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने और निर्वाचन के महापर्व को उत्साहपूर्ण ढंग से मनाने के लिए अपने कार्यों के डिजिटल कंटेंट को सोशल मीडिया पर अवश्य अपलोड करें. साथ ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड एवं भारत निर्वाचन आयोग के सोशल मीडिया अकाउंट को अवश्य टैग करें. उन्होंने कहा कि स्कूल एवं कॉलेजों के बच्चों ने मतदाताओं के बीच मतदान की अहमियत को बताने के लिए स्वीप कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया. ये हमारे फ्यूचर और फर्स्ट टाइम वोटर के रूप में निर्वाचन में अपनी महती भूमिका निभा रहे हैं. बच्चों द्वारा स्कूल एवं कॉलेजों में स्वीप संबंधी कई गतिविधियां कराई जा रही है. इन बच्चों द्वारा क्विज कॉम्पिटिशन, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन, पत्र लेखन आदि कई रोचक एवं मनोरंजक गतिविधियों द्वारा अपने अभिभावकों, आस-पास के मतदाताओं के बीच जागरुकता फैलाने का कार्य किया गया है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि मतदाताओं को निर्वाचन के महत्व को बताते हुए उन्हें मतदान में अपनी भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करना निर्वाचन आयोग की प्राथमिकता है. इसके साथ-साथ मतदाताओं को नैतिक मतदान के लिए भी जागरूक करना एक महत्वपूर्ण कार्य है. स्कूल के बच्चों को `मैं भी इलेक्शन एंबेसडर` जैसे कार्यक्रमों से जोड़कर लोकतंत्र के एक जागरूक मतदाता के रूप में हम उन्हें तैयार कर सकेंगे. साथ ही भविष्य में होने वाले मतदान में उनकी भागीदारी भी निश्चित कर सकेंगे. ऑनलाइन माध्यम से आयोजित बैठक में निर्वाचन सदन से अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सहित राज्य के सभी सीबीएसई एवं आईसीएसई स्कूलों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे. निर्वाचन में हर किसी को बराबर का अधिकार है, हम सभी को इसमें अपना योगदान देने के साथ अपने आस-पास इसके प्रति लोगों को प्रेरित भी करना है. इसे भी पढ़ें : 30">https://lagatar.in/till-april-30-41-cases-code-conduct-violation-were-registered-in-jharkhand-hazaribagh-and-ranchi-on-top/">30

अप्रैल तक झारखंड में आचार संहिता उल्लंघन के 41 मामले दर्ज, हजारीबाग व रांची टॉप पर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही