Ranchi : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए खुशखबरी है. झारखंड सरकार ने अप्रैल महीने की 2500 राशि आपके खाते में भेज दी है. रांची जिले की बात करें तो इस बार सरकार ने 3 लाख 40 हजार 63 महिलाओं के खाते में 85 करोड़ 01 लाख 57 हजार 500 रुपए ट्रांसफर की है.
ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा राशि कांके (ग्रामीण) को गयी है, जहां 28,432 महिलाओं को कुल 7.10 करोड़ से अधिक का भुगतान किया गया. वहीं मांडर की 19,941 महिलाओं के खाते में 4.98 करोड़, जबकि सिल्ली की 17,745 महिलाओं के अकाउंट में सीधे 4.43 करोड़ रुपए ट्रांसफर किये गये हैं. अन्य प्रमुख ग्रामीण इलाकों में अनगड़ा, बेड़ो, बुढ़मू, चान्हो, ओरमांझी, नामकुम, नगड़ी, और तमाड़ शामिल हैं, जहां लाखों की संख्या में महिलाओं को मंईयां योजना की राशि भेजी गयी है.
ग्रामीण क्षेत्रों में किस प्रखंड में कितनी महिलाओं के खाते में कितने पैसे गये
प्रखंड | लाभार्थी महिलाओं की संख्या | कुल राशि (₹) |
अनगड़ा | 14,022 | 3,50,55,000 |
बेड़ो | 16,874 | 4,21,85,000 |
बुंडू (ग्रामीण) | 7,385 | 1,84,62,500 |
बुढ़मू | 14,812 | 3,70,30,000 |
चान्हो | 16,525 | 4,13,12,500 |
इटकी | 8,554 | 2,13,85,000 |
कांके (ग्रामीण) | 28,432 | 7,10,80,000 |
खलारी | 7,631 | 1,90,77,500 |
लापुंग | 8,770 | 2,19,25,000 |
मांडर | 19,941 | 4,98,52,500 |
नगड़ी (ग्रामीण) | 15,140 | 3,78,50,000 |
नामकुम (ग्रामीण) | 14,436 | 3,60,90,000 |
ओरमांझी | 16,560 | 4,14,00,000 |
राहे | 8,154 | 2,03,85,000 |
रातू | 15,002 | 3,75,05,000 |
सिल्ली | 17,745 | 4,43,62,500 |
सोनाहातू | 11,236 | 2,80,90,000 |
तमाड़ | 15,387 | 3,84,67,500 |
नगर क्षेत्रों में किस प्रखंड में कितनी महिलाओं के खाते में कितने पैसे गये
क्षेत्र | लाभार्थी महिलाएं | कुल राशि (₹) |
अरगोड़ा (नगर निगम) | 13,575 | 3,39,37,500 |
बड़गाईं (नगर निगम) | 10,030 | 2,50,75,000 |
हेहल (नगर निगम) | 16,376 | 4,09,40,000 |
सदर (नगर निगम) | 25,634 | 6,40,85,000 |
कांके (नगर निगम) | 997 | 24,92,500 |
नगड़ी (नगर निगम) | 6,689 | 1,67,22,500 |
नामकुम (नगर निगम) | 7,086 | 1,77,15,000 |
बुंडू नगर पंचायत | 3,070 | 76,75,000 |
जिनके खाते में नहीं आयी राशि, उनके लिए जरूरी सूचना
रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं या भौतिक सत्यापन बाकी है, उन्हें तत्काल अपनी प्रक्रिया पूरी करनी होगी. तभी अगली बार आपके खाते में पैसा आएगा.
- - अगर बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, तो जल्दी से बैंक जाकर आधार सीडिंग करवा लीजिए.
- - न महिलाओं का भौतिक सत्यापन बाकी है, वे अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र जाकर फॉर्म भरकर दें.