Ranchi : रक्षाबंधन पर सीएम हेमंत सोरेन झारखंड के सभी बहनों को तोहफा देंगे. इस दिन सभी बहनों के खातों में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत राशि की पहली किश्त भेजी जायेगी. अब तक मंईयां योजना में 29 लाख से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इसमें गिरिडीह सबसे आगे है. इसके बाद रांची, पलामू, बोकारो, धनबाद, देवघर, गढ़वा, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में सबसे ज्यादा बहनों से रजिस्ट्रेशन कराया है.
टॉप 10 जिला, जहां सबसे अधिक बहनों ने कराया है रजिस्ट्रेशन
- - गिरिडीह - 237470
- - रांची - 180151
- - पलामू - 175137
- - बोकारो - 173135
- - धनबाद - 163634
- - देवघर - 161650
- - गढ़वा - 160314
- - हजारीबाग - 138983
- - पूर्वी सिंहभूम - 134581
- - पश्चिमी सिंहभूम - 112895
29 लाख रजिस्ट्रेशन पर सीएम ने खुशी व्यक्त की
इधर झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सफलता पर सीएम हेमंत सोरेन ने खुशी जाहिर की है. हेमंत सोरेन ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा कि पंचायत से लेकर जिलों, विभागों और मंत्रालय के सभी कर्मियों को साधुवाद. आपकी अथक मेहनत के कारण यह संभव हो सका.
- - हम सोमवार शाम 7 बजे तक करीब 29 लाख बहनों का सफलतापूर्वक निबंधन कर चुके हैं.
- - सोमवार (12 अगस्त) मध्य रात्रि तक यह आंकड़ा 30 लाख पार कर जाने की पूरी उम्मीद है.
- -इस माह के अंत से पहले सभी बहनों के खातों में सम्मान राशि की पहली किश्त भेज दी जायेगी.
- हम यह योजना फरवरी से लागू करना चाहते थे, पर विपक्ष की झूठी साजिशों को नाकाम करने में समय लगा. इसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं. पर अब और विलंब नहीं होगा.
[wpse_comments_template]
Leave a Comment