Maithan : मैथन आदर्श सेवा समिति (मास) हर साल दुर्गा पूजा और दीपावली पर्व के उपलक्ष पर जरुरतमंदों के बीच नये कपड़ों का वितरण करती है. प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मास ने रविवार को मैथन तथा आसपास के गांवों के 65 जरुरतमंद बच्चों के बीच नये कपड़े बांटे. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीवीसी के महाप्रबंधक (ट्रांसमिशन) अभिजीत चक्रवर्ती मौजूद रहे. वहीं मैथन थाना प्रभारी आकृष्ट अमन बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव शंकर गांगुली ने किया. मौके पर समिति के अध्यक्ष अशोक मंडल, कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन पाठक विकल, संगठन सचिव गोराचंद मंडल, सुदामा शर्मा, रेवा सेनगुप्ता, रिंकू घोष, संगीता गांगुली, दीपाली बनर्जी, विपुल मंडल, अतनु दास, अमरकांत मालवीय, जयंत गांगुली सहित अन्य उपस्थित रहे.
मैथन : मास ने जरुरतमंद बच्चों के बीच बांटे नये कपड़े
Last Updated: Oct 06, 2024 12:00 AM (IST)