Search

 
 
 

मैथन टोल प्लाजा के इंजीनियर से 5.35 लाख की ठगी, शिकायत दर्ज

 
Maithan :   मैथन टोल प्लाजा के इंजीनियर चंद्रशेखर चौधरी से साइबर ठगों ने 5.35 लाख की ठगी कर ली है. चंद्रशेखर  चौधरी ने शनिवार देर शाम मैथन पुलिस से इसकी शिकायत की. मैथन पुलिस ने शिकायतकर्ता इंजीनियर को साइबर थाना धनबाद भेज दिया. जानकारी के अनुसार, चंद्रशेखर चौधरी के फोन पर एक कॉल आया. कॉल करने वाले ने पैसे इनवेस्ट करने और कम समय में उस पैसे को दोगुना करने का झांसा देते हुए कई तरह का प्रलोभन दिया. इंजीनियर साइबर ठग के झांसे में फंसते चले गये और उन्होंने एक के बाद एक आधा दर्जन किस्तों में कुल 5 लाख 35 हजार रुपये साइबर ठगों को भुगतान कर दिया. इसके बाद उनको समझ में आया कि वे साइबर ठगी के शिकार हो गये. गौरतलब है कि साइबर ठग लगातार इस तरह की वारदाताओं को अंजाम दे रहे हैं. साइबर ठग अलग-अलग तरीके से लोगों से ठगी कर रहे हैं. पढ़े-लिखे लोग भी लालच में उनके झांसे में फंस जाते हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-3-10.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही