Search

 
 
 

धनबाद : कापासारा कोलियरी में जोरदार आवाज के साथ धंसी चाल, दो की मौत, 12 से अधिक के दबे होने की आशंका

 
Maitahn (Dhanbad) : ईसीएल मुगमा एरिया के कापासारा आउटसोर्सिंग कोलियरी में रविवार देर रात कोयले के अवैध खनन के दौरान जोरदार आवाज के साथ चाल धंसी है. चाल धंसने से उसके मलबे में दबकर 12  से अधिक लोगों की मौत की आशंका जतायी जा रही है. घटना के बाद कोयला चोरों ने दो शवों को मलबे से बाहर निकाला है. जिससे फिलहाल दो लोगों की मौत होने की ही पुष्टि हो पायी है. बाकी लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हैं. मृतकों की पहचान यमुना राजवंशी (37 वर्षीय) और तापस दास (20 वर्षीय) के रूप में हुई है. (पढ़ें, चतरा">https://lagatar.in/chatra-criminals-set-fire-to-the-mixer-machine-used-in-ppc-road-construction-work/">चतरा

:  अपराधियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगी मिक्सर मशीन को किया आग के हवाले)
[caption id="attachment_784545" align="aligncenter" width="1560"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/5088973e-bccb-4a79-a7f7-3c2a0dab3029.jpg"

alt="" width="1560" height="1560" /> यमुना के घर के बाहर लोगों की जुटी भीड़[/caption]

भाजपा नेता व पूर्व मुखिया ने कोलियरी प्रबंधन को ठहराया जिम्मेदार

स्थानीय भाजपा नेता प्रदीप बाउरी और पूर्व मुखिया लखी देवी ने कोलियरी प्रबंधन को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है. तापस दास को आननफानन में उसके परिजनों ने दफना दिया. जबकि यमुना राजवंशी का शव उसके घर पर रखा है. लोगों ने यमुना राजवंशी के पैतृक गांव नवादा (बिहार) में घटना की जानकारी दे दी है. सभी यमुना के परिजनों के आने का इंतजार हो रहा है.  इसके बाद शव के साथ सभी प्रदर्शन करेंगे. बता दें कि पिछले माह भी अवैध खनन के दौरान चाल धंसने में तीन लोगों की मौत हुई थी. इसे भी पढ़ें : सचिवालय">https://lagatar.in/secretariat-siege-case-bjp-mp-nishikant-dubey-gets-relief-from-hc/">सचिवालय

घेराव मामला : भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को HC से राहत बरकरार

गोफ बनने से तालाब का पानी सूखा, ग्रामीणों में आक्रोश

घटना के बाद अवैध खनन करवाने एवं भट्टों में कोयला पहुंचाने वाले सिंडिकेट में हड़कंप मचा हुआ है. घटना के आठ घंटे बीतने के बाद भी कोलियरी प्रबंधन और पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है. वहीं चाल धंसने के कारण सियारकनाली गांव के पास स्थित गर्म खदान (तालाब) में गोफ बन गया है, जिससे तालाब का पानी सूख गया है. तालाब सूखने पर ग्रामीण आक्रोशित हैं. उनका कहना है कि नहाने-धोने के लिए एक ही तालाब था. वो भी सूख गया है. ऐसे में उन्हें पानी की दिक्क्त होगी. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-tpc-naxalite-maheshwar-ram-arrested-by-police/">पलामू

: TPC नक्सली महेश्वर राम को पुलिस ने किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही