Maithan (Dhanbad) : गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र के शिवलीबाड़ी मुंडाधौड़ा में बुधवार देर रात जहरीली महुआ शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. 35 वर्षीय राजन पाठक ने एग्यारकुंड पानी टंकी स्थित अपने घर पर दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार, राजन पाठक की पत्नी अपनी बेटी के साथ मायके गयी थी. वहीं मां भी छोटी बेटी के ससुराल भागलपुर में थी. जब यह हादसा हुआ, तब घर पर कोई नहीं था. वह घर पर अकेला था और घर का दरवाजा भी अंदर से बंद था. स्थानीय लोगों की सूचना पर गलफरबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस की उपस्थिति में आस-पास के लोग छत के रास्ते घर में घुसे और दरवाजा खोला. तो पाया कि गैरेज रूम के दरवाजे के पास राजन पाठक मृत पड़े हैं. पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.
मैथन : जहरीली शराब पीने से व्यक्ति की मौत, घर पर था अकेले
Last Updated: Nov 01, 2024 12:00 AM (IST)