Search

 
 
 

मैथन : धोबीघाट की जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास, पुलिस ने हटाया

 
Maithon: कुमारधुबी क्षेत्र के कालीमण्डा स्थित धोबी घाट की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है. जिसका रजक समाज ने रविवार जमकर विरोध किया. दरअसल रेलवे द्वारा विस्थापित लोग धोबी घाट पर अवैध कब्जा करने में लगे थे. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर कुमारधुबी ओपी के एसआई वसीम अनवर खान टीम के साथ मौके पर पहुंचे. एसआई खान ने मौके पर अवैध कब्जाधारियों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी. जिसके बाद विस्थापितों ने वहां से अवैध कब्जा हटा लिया. मौके पर जीतेन्द्र रजक, मुकेश रजक और रामउचित रजक ने विरोध जताते हुए कहा कि अंग्रेजी शासन काल से ही यहां धोबी घाट है. जो धोबी समाज का धरोहर है. लेकिन कुछ लोग इस धरोहर को मिटाना चाहते हैं. ऐसा नहीं होने दिया जायेगा. कहा कि कुमारधुबी में एकमात्र इस धोबी घाट के अस्तित्व को बचाने के लिए वे लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं. इसे भी पढ़ें - तोपचांची:">https://lagatar.in/topchanchi-police-recovered-one-quintal-of-iron-bars-stolen-from-malkhana/">तोपचांची:

मालखाना से चोरी लोहे का एक क्विंटल सरिया पुलिस ने किया बरामद

रेलवे ने जारी किया था नोटिस

यहां बता दें कि फ्रेट कॉरिडोर को लेकर रेलवे किनारे बसे लोगों को नोटिस देकर रेलवे ने जगह खाली करने के लिए नोटिस भेजा था. जिला प्रशासन की ओर से विस्थापितों को बसाने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गयी. जिससे विस्थापित सरकारी पड़ी खाली जमीन पर बसने के प्रयास करने लगे. इसी के तहत विस्थापितों ने धोबीघाट की खाली पड़ी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने खाली करा लिया. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/threat-to-kill-jharkhand-hc-advocate-also-demanded-extortion-case-registered/">झारखंड

HC के अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी, रंगदारी भी मांगी, मामला दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही