Search

 
 
 

मैथन : सरना धर्म का अपमान करने के विरोध में फूंका गया जयराम महतो का पुतला

 
भाकपा माले और आदिवासी संघर्ष मोर्चा ने जयराम महतो का पुतला दहन  जयराम महतो संकीर्ण व निम्न मानसिकता के हैं : देवा मरांडी Maithan :  सरना धर्म का अपमान करने के विरोध में भाकपा माले और आदिवासी संघर्ष मोर्चा ने गुरुवार को निरसा क्षेत्र के मुगमा मोड़ में जेबीकेएसएस (अब जेएलकेएम) प्रमुख जयराम महतो का पुतला फूंका. इस दौरान आदिवासी समाज के आक्रोशित लोगों ने जयराम महतो मुर्दाबाद, होश में आओ, हमसे जो टकरायेगा चूर चूर हो जायेगा, आदिवासियों का अपमान करना बंद करो, आदिवासी एकता जिंदाबाद आदि नारे लगाये. मौके पर आदिवासी मोर्चा के महासचिव देवा मरांडी ने कहा कि जयराम महतो अपने आप को ज्ञानी समझते हैं और संविधान का किताब लेकर घूमते-फिरते हैं. लेकिन उन्हें संविधान का कुछ भी ज्ञान नहीं है. कहा कि जयराम महतो संर्कीण और निम्न मानसिकता वाले हैं. देवघर में उन्होंने जो किया, उससे यह साबित होता है कि वे ज्ञानी नहीं निम्न मानसिकता वाले हैं.

जयराम की यह हरकत उनकी घटिया मानसिकता व राजनीति को दर्शाता 

देवा मरांडी ने कहा कि जयराम महतो ने देवघर में हमारे धर्म के गमछे को अपने पैरों के नीचे रखकर भाषण दिया है, जो उनकी घटिया मानसिकता व राजनीति को दर्शाता है. कहा कि जिस गमछा को लेकर हमलोग पूजा करते हैं. उसपर पैर रखकर उन्होंने भाषण दिया है. उनकी इस हरकत से झारखंड के आदिवासी समाज की आस्था को गहरा चोट लगी है. इस घृणित कार्य का आदिवासी समाज पुरजोर विरोध करता है. कहा कि जयराम महतो के विरोध में आदिवासी समाज आज झारखंड के विभिन्न जिलों व गांवों में उनका पुतला दहन कर रहा है. पुतला दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में निरसा विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही