Search

मैथन: कोरोना का भय- पुलिस की सख्ती, डैम उदास

Nirsa : कोरोना के भय एवं पुलिस की सख्ती के कारण नए साल के पहले दिन मैथन डैम पर कम संख्या में सैलानी पहुंचे. डैम का  स्पोर्ट्स हॉस्टल एवं छठ घाट खाली-खाली नजर आया. डैम के पश्चिम बंगाल साइड में सैलानी बेरोकटोक पिकनिक एवं मौज - मस्ती करते देखे गए . मैथन पुलिस शनिवार को सुबह 8 बजे से ही संजय चौक बायपास एवं मैथन के कालीपहाड़ी मोड़ पर तैनात हो गई थी . पुलिस के जवान डैम की ओर जाने वाले सैलानियों को समझाते एवं वापस करते देखे गए . इससे डैम के झारखंड साइड में खाली-खाली नजारा रहा. स्थानीय दुकानदारों में मायूसी रही . डैम के दुकानदारों ने कहा कि साल के तीन महीने ही उनकी कमाई होती है और इन्हीं दिनों में मैथन पुलिस डैम पर सैलानियों को नहीं आने दे रही है .   यह भी पढें : मैथन">https://lagatar.in/5-corona-positives-found-in-maithon/">मैथन

में 5 कोरोना पॉजिटिव मिले   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//