Search

 
 
 

मैथन : ऑक्सीजन प्लांट के सिलेंडर में लगी आग, एक कर्मी झूलसा

 

प्लांट संचालक ने बिना इलाज कराए कर्मी को भेजा घर, परिजनों में आक्रोश

Maithan (Dhanbad) : मैथन क्षेत्र में स्थित दीपू साव के ऑक्सीजन प्लांट में शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे एक सिलेंडर में अचानक आग लग गई. जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. वहां काम कर रहे मजदूरों ने इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाई, लेकिन वहां काम कर रहे मलय कर्मकार (25) आग की चपेट में आकर बुरी तरह झूलस गया. आग इतनी तेजी से फैली कि उससे मलय कर्मकार की गर्दन, हाथ एवं एक आंख जल गया है. इस घटना के बाद प्लांट मालिक दीपू साव द्वारा मलय कर्मकार को अस्पताल ले जाने की बजाए उसे मात्र 15 सौ रुपये देकर घर भेज दिया. कहा गया कि यह मामूली घटना है, कहीं इलाज करा लेना. प्लांट मालिक के इस रवैये से सभी मजदूर आहत व आक्रोशित हैं. मजदूरों ने बताया कि प्लांट में सेफ्टी का कोई इंतजाम नहीं है. वर्षों से फायरसेफ्टी के नाम पर मात्र दो छोटा सिलेंडर दिखाया जाता है. आग रोकने की कोई व्यवस्था नहीं है. वहीं आग से घायल मलय कर्मकार जो मैथन रांगाबाद निवासी है, उसके परिजन काफी चिंतित हैं. कहा कि हमलोग गरीब लोग हैं, कहां और कैसे मलय का इलाज करवाएं, कुछ समझ में नहीं आ रहा है. कहा कि प्लांट मालिक वर्षों से काम ले रहा है और आज दुर्घटना हुआ तो घर भेज दिया. यह घोर अन्याय है. हालांकि प्लांट मालिक दीपू साव ने कहा कि घायल मजदूर मलय का इलाज के लिए वे हर संभव प्रयास कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : हिस्ट्री">https://lagatar.in/vicky-jaiswal-is-a-history-sheeter-last-year-also-there-was-preparation-district-badar-it-is-protection-white-collars/">हिस्ट्री

शीटर है विक्की जायसवाल, बीते वर्ष भी जिला बदर की थी तैयारी,सफेदपोशों का है संरक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही