Maithan (Dhanbad) : कुमारधुबी क्षेत्र के बरडंगाल रविदास टोला में मंगलवार रात छापेमारी कर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. धनबाद साइबर थाना के डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है. अपराधियों के पास से एटीएम कार्ड, मोबाइल, स्कूटी समेत कई सामान बरामद हुए हैं. गिरफ्तार अपराधियों पर धनबाद व आसपास के जिलों में कई लोगों से 20-25 लाख की ठगी करने का आरोप है. गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ करने पर बड़े साइबर क्राइम का खुलासा हो सकता है. साइबर क्राइम से जुड़े गैंग को पकड़ने में भी सफलता हासिल होगी.
मैथन : पुलिस ने घेराबंदी कर चार साइबर अपराधियों को धर दबोचा
Last Updated: Jan 10, 2024 12:00 AM (IST)