Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मैथन: कार व बाइक में जोरदार टक्कर, बाइक सवार की मौके पर मौत

Advertisement
Advertisement
Maithon: झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा पर चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित बराकर पुल पर शनिवार देर रात कार और बाइक में टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मौके पर पहुंची चिरकुंडा पुलिस ने कार और बाइक को जब्त कर लिया. साथ ही पुलिस कार में सवार पांच युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़कर थाना ले आयी. फिर रविवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. मृतक की पहचान गोपालपुर(निरसा) निवासी अजय सिंह के पुत्र अनीश कुमार सिंह (21) के रूप में हुई है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/HIRASAT-MAITHAN.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> स्थानीय लोग घायल अनीश को स्थानीय नर्सिंग ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक अनीश के पिता अजय सिंह ने बताया कि उन्हें अनीश ने ही फोन कर सूचित किया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है, जल्दी आइये. पहुंचने पर पता चला कि उसकी मौत हो गयी है. वह अपनी बड़ी बहन जो बराकर में रहती है, उससे मिलकर लौट रहा था. वह घर का एकमात्र कमाऊ लड़का था. मृतक के पिता हमेशा बीमार रहते हैं. पिता ने बताया कि उनकी दो पुत्री है. जिसमें एक की शादी हुई है. इस घटना के बाद से पूरे परिवार का रो-रो के बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें - झामुमो">https://lagatar.in/jmm-party-of-the-soil-opposition-party-troubling-hemant-government-ramdas-soren/">झामुमो

माटी की पार्टी, हेमंत सरकार को परेशान कर रही विपक्षी पार्टी : रामदास सोरेन

हादसे के बाद हुई थी झड़प

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात बंगाल की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार और झारखंड की ओर आ रही बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पहुंचे और कार चालक को भागते देखा. लेकिन लोगों ने पीछा कर बंगाल सीमा के समीप से उसे पकड़ लिया. इस दौरान बंगाल पुलिस के साथ स्थानीय लोगों की झड़प भी हुई. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चिरकुंडा पुलिस के हस्तक्षेप के बाद कार और उसमें सवार सभी पांचों युवकों को पकड़कर पुलिस थाने ले आयी. सभी कार सवार युवक बोकारो के रहने वाले हैं. जो शराब के नशे में थे. हिरासत में लिये गये युवकों में शैलेंद्र झा, गुड्डू मिश्रा, पंकज कुमार,आदित्य कुमार और चालक अजीत कुमार शामिल है. इसे भी पढ़ें -टोरी">https://lagatar.in/demand-to-start-tori-flyover-bridge-construction-work-submitted-memorandum-to-agriculture-minister/">टोरी

फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग, पंसस ने कृषि मंत्री को सौंपा ज्ञापन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही