Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मैथन पुलिस ने 36.4 किलो चांदी के साथ तीन व्यक्ति को लिया हिरासत में, कर रही पूछताछ

Dhanbad : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड-पश्चिम बंगाल बॉर्डर पर मैथन पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान रविवार की शाम बड़ी सफलता मिली है.  पुलिस ने एक स्विफ्ट कार (डब्ल्यू बी 12बीएम 5390) से 36.4 किलोग्राम चांदी जब्त किया है. कार में सवार प्रदीप मंडल, संजू नासकर एवं विक्रमजीत राय तीन लोगों को पकड़कर पुलिस थाने लाई है. जहां उनसे चांदी के संबंध में पूछताछ कर रही है. हिरासत में लिये गये लोगों ने पूछताछ में बताया कि चांदी कोलकाता से हजारीबाग ले जाया जा रहा था. पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिये गये लोगों से पूछताछ करने और जांच-पड़ताल करने के बाद कार्रवाई की जाएगी. मालूम हो कि मैथन पुलिस ने पिछले दिनों चेकपोस्ट पर वाहनों से 14.19 लाख रुपये और भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त किया है. इसे भी पढ़ें : गुरुजी">https://lagatar.in/taking-blessings-from-guruji-congress-candidate-kalicharan-munda-started-election-campaign-in-khunti/">गुरुजी

से आशीर्वाद लेकर कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने खूंटी में शुरू किया चुनावी अभियान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही