Maithan : लोकसभा चुनाव 2024 शांतिपूर्ण, भयमुक्त और निष्पक्ष तरीके से कराने को लेकर मैथन पुलिस की जांच अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में मैथन पुलिस ने गुरुवार को वाहन चेकिंग के दौरान मैथन डैम के पास से एक कार से 5.50 लाख कैश बरामद किये हैं. पुलिस ने कार और कैश दोनों जब्त कर ली है और मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि जिस कार से कैश बरामद की गयी है, वह पश्चिम बंगाल के कल्याणेश्वरी फाड़ी क्षेत्र के निवासी विनोद यादव की है. विनोद यादव खुद कार में कैश लेकर जा रहा था. पुलिस की पूछताछ में वह कार से बरामद कैश का सही श्रोत नहीं बता पाया. जिसके बाद पुलिस ने कार और कैश दोनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.
मैथन पुलिस ने कार से 5.50 लाख किये बरामद, कार व कैश जब्त
Leave a Comment