Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मैथन : संताली भाषा के उन्नयन की मांग को लेकर निकाला जुलूस

Advertisement
Advertisement
Nirsa : संताली भाषा को राज्य के सभी स्कूलों में पढ़ाने, राज्य के स्कूल एवं महाविद्यालयों में संताली शिक्षकों की बहाली, संताली भाषा एकादमी का गठन सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर बुधवार को अल झारखंड आसेका संग द्वारा एक  बाइक जुलूस मैथन स्थित पंडित रघुनाथ मुर्मू विद्यालय से निकाला गया, जो मैथन के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए पंडित रघुनाथपुर मुर्मू स्कूल के समीप पहुंचा. लगभग 25 गांव के महिला-पुरुषों ने हाथ में बैनर, पोस्टर लिये संथाली भाषा का उन्नयन, बच्चों को संथाली भाषा सिखाने, संथाली भाषा की शिक्षक बहाली,  सहित संथाली भाषा के उत्थान के लिए अपनी आवाज बुलंद की

गीत-संगीत पर झूमते रहे आदिवासी

सुनील हेंब्रम, ओबी हेंब्रम ,वकील टू डू, मंगल हंसदा, बाबू जान हेंब्रम, जगन्नाथ सोरेन, किरण टुडू, पार्वती किस्कु सहित दर्जनों महिला, पुरुष शामिल थे, वहीं दूसरी ओर निरसा में मांझी परगना महल द्वारा बुधवार को संथाली भाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर मदनडीह फुटबॉल ग्राउंड में आदिवासी समुदाय के लोगों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. [caption id="attachment_207071" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/dancing-300x169.jpeg"

alt="" width="300" height="169" /> मांदर की थाप पर नाचती बालाएं[/caption]

स्कूल-कॉलेज में हो संताली की पढ़ाई

वक्ताओं ने कहा कि संथाली भाषा को केंद्र सरकार द्वारा आज ही के दिन आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया था. संथाली भाषा की पढ़ाई विश्वविद्यालय स्तर पर तो हो रही है, परंतु प्राथमिक, माध्यमिक एवं कॉलेज स्तर पर इसकी पढ़ाई की पूरी व्यवस्था राज्य सरकार करें. आदिवासी समुदाय के लोगों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया लोगों का कहना है कि आदिवासी समाज सभी कार्यक्रम सामूहिकता के आधार पर मनाता है. प्रकृति के हम लोग अनन्य उपासक हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में मांझी परगना महाल के सभी सदस्यों की भूमिका रही. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-anger-in-brahmin-society-burning-of-manjhis-effigy/">धनबाद

: ब्राह्मण समाज में आक्रोश, मांझी का पुतला दहन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही