Search

 
 
 

मैथन : झारखंड-बंगाल इंटरस्टेट चेकपोस्ट पर चेकिंग अभियान, कार से 2.50 लाख बरामद

 
Maithan :  मैथन पुलिस ने झारखंड-बंगाल सीमा पर बने इंटरस्टेट चेकपोस्ट पर चेकिंग अभियान के दौरान एक कार से ढाई लाख रुपये बरामद किये हैं. पुलिस ने कार से बरामद कैश को जब्त कर ली है और मामले की जांच कर रही है. पुलिस पूछताछ में कार में सवार लोगों ने बताया कि वे जमीन कारोबार से जुड़े हैं. इसी सिलसिले में कोलकाता से गिरिडीह जा रहे थे.

एक महीने में 50 लाख कैश और 36 किलो चांदी जब्त

दरअसल लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है. इसके बाद झारखंड पुलिस की सक्रियता भी बढ़ गयी है. पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है. साथ ही इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी कर रही है. धनबाद पुलिस ने भी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड-बंगाल सीमा पर इंटरस्टेट चेकपोस्ट बनाया है. इस चेकपोस्ट से पार होने वाले वाहनों की जांच कर रही है. पिछले एक माह में पुलिस ने इस चेकपोस्ट से 50 लाख कैश और 36 किलो चांदी जब्त की है. साथ ही भारी मात्रा में देशी व विदेशी अवैध शराब भी जब्त की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही