Search

 
 
 

मैथन : एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, शांतिपूर्ण व भयमुक्त लोकसभा चुनाव कराने का निर्देश

 
Maithon : मैथन स्थित एसडीपीओ कार्यालय में रविवार को अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी में एसडीपीओ, निरसा रजत मानिक बाखला ने क्षेत्र के सभी थाना का फरवरी माह में प्रतिवेदित एवं निष्पादित होने वाले संभावित कांडों की समीक्षा की. मौके पर एसडीपीओ श्री बाखला ने आईजी द्वारा दिए गए निर्देश का अनुपालन करने के लिए विशेष रूप से सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया. उन्होंने लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, कदाचार एवं भयमुक्त चुनाव कराने के लिए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया. साथ ही थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे सभी स्वयं वाहन चेकिंग करें और लंबित कांडों में अनुसंधान पूर्ण करने में तेजी लाएं. चोरी, गृहभेदन, वाहन चोरी इत्यादि की रोकथाम करने और वारंट, कुर्की, समन इत्यादि का निष्पादन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. इसके अलावा कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में चिरकुंडा थाना प्रभारी सुनील सिंह, इंस्पेक्टर अक्षय राम, निरसा थाना प्रभारी मंजीत कुमार, एमपीएल ओपी प्रभारी सुंदर सिंह सोलंकी, मैथन ओपी प्रभारी आकृष्ट अमन प्रभारी, कालुबथान ओपी प्रभारी राजीव प्रकाश, पंचेत ओपी प्रभारी प्रभात रंजन राय, गलफरबाड़ी ओपी प्रभारी राजीव कुमार, कुमारधुबी ओपी प्रभारी पंकज कुमार आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : UP">https://lagatar.in/up-six-people-of-the-same-family-died-in-a-road-accident-all-residents-of-sitamarhi/">UP

: सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, सभी सीतामढ़ी से लड़की देखने जा रहे थे प्रयागराज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही