Search

 
 
 

मैथन : शिक्षकों का दस दिवसीय आईसीटी प्रशिक्षण शुरू

 
Maithan : ग्यारकुंड प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं का आज सोमवार से वरीय बुनियादी विद्यालय मैथन में 10 दिवसीय आईसीटी गैर आवासीय प्रशिक्षण शुरू हुआ. मौके पर ट्रेनर इंदु कुमारी ने बताया कि शिक्षकों को विभिन्न आईसीटी उपकरणों का उपयोग के बारे में बताया जा रहा है. ताकि शिक्षक छात्रों की प्रगति की निगरानी और जरुरत पड़ने पर सहायता करने में सक्षम हो सके. उन्होंने बताया कि आईसीटी छात्रों के सीखने पर प्रभाव डाल सकती है. जब शिक्षक डिजिटल रूप से साक्षर होंगे, तब समझेंगे कि पाठ्यक्रम में इसे कैसे एकीकृत करना है. स्कूल की सूचनाओं को संप्रेषित, सृजित, प्रसारित, संग्रहित और प्रबंधित करने के लिए आईसीटी उपकरणों के विविध सेट का उपयोग किया जा सकता है. प्रशिक्षण में प्रमोद कुमार झा, प्रमोद राव, श्वेता भारती, सुभाष साव, उत्तम कुमार घाटी, धर्मेंद्र कुमार ,अब्दुल हफीज, अनूप कुमार मिर्धा, अकूल मंडल, नवी खान आदि शामिल रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही