Search

 
 
 

मैथन : खंडहर दुकान से महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

 
Maithan (Dhanbad) :  चिरकुंडा नीचे बाजार स्थित एक खंडहर दुकान से आज बुधवार को एक महिला का शव बरामद हुआ है. मृतिका की पहचान चिरकुंडा बाबुडंगाल निवासी यमुना देवी के रूप में हुई है.स्था नीय लोगों के अनुसार, आसपास के दुकानदार सुबह आठ बजे जब अपना दुकान खोलने पहुंचे तो काफी दुर्गंध आ रहा था. जाकर देखा तो खंडहर में तब्दील हो चुके एक दुकान में महिला का शव पड़ा है. इसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इधर यमुना देवी के परिजन भी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे.

पति के छोड़ने के बाद मानसिक रोग से थी पीड़ित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/fd4b8ba7-adb6-48da-9e15-5dde7e88a2c5.jpeg"

alt="" width="1080" height="606" /> यमुना देवी के भाई-भाभी के अनुसार, यमुना देवी मानसिक रोग से पीड़ित थी और वह तीन दिनों से लापता थी. बताया कि काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. बताया कि यमुना की शादी पश्चिम बंगाल के आसनसोल में हुई थी. उसका 10 साल का एक बेटा और 4 साल की एक बेटी है. चार साल पहले उसके पति उसे छोड़ दिया था. तब से वह अपने बच्चों के साथ उनके साथ रहती थी. पति के छोड़ने के बाद से वह मानसिक रूप से बीमार हो गयी थी. [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही