Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मैथन : चाकूबाजी में घायल युवक की मौत, आक्रोशितों ने शव के साथ मैथन ओपी घेरा

Maithan :  मैथन ओपी थाना क्षेत्र में 30 अप्रैल को एक पार्टी में डीजे पर डांस करने को लेकर युवकों के बीच जमकर मारपीट और चाकूबाजी हुई. इस विवाद में घायल युवक विश्वजीत महतो की मौत शुक्रवार शाम हो गयी. इसके बाद आक्रोशितों ने शव के साथ मैथन ओपी में शुक्रवार रात करीब एक बजे तक घेराव किया और आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की. घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक अरूप चटर्जी भी देर रात मैथन ओपी पहुंचे और राहुल पासवान (जिसकी रिसेप्शन पार्टी थी) सहित अन्य आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग करने लगे. साथ ही पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी पर लापारवाही बरतने का आरोप लगाया. स्थानीय लोगों की भीड़ और विस्फोटक स्थिति को देखते हुए मैथन ओपी में भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी.

राहुल पासवान की गिरफ्तारी के बाद आक्रोशित हुए शांत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/4fed7132-9720-40a1-adf7-29cb52d9804c.jpeg"

alt="" width="1280" height="963" /> मैथन ओपी का घेराव कर रहे लोगों को थाना प्रभारी आकृष्ट अमन ने समझाने-बुझाने की कोशिश की. प्रभारी ने उनको बताया कि दो आरोपियों में से एक वरूण शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. दूसरा आरोपी आकाश कुमार (पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर निवासी) मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे दुर्गापुर के ही एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया है. जैसे ही वह ठीक होगा, उसे भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा. लेकिन आक्रोशित राहुल पासवान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े रहे. अंतत: मैथन पुलिस ने देर रात एक बजे राहुल पासवान को गिरफ्तार किया, तब जाकर वो शांत हुए और घर लौटे. इधर मैथन पुलिस ने शनिवार को विश्वजीत महतो के शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजा.

पार्टी में डांस करने के दौरान युवकों के बीच जंग छिड़ी

बताते चलें कि 30 अप्रैल को मैथन क्लब में राहुल पासवान की रिसेप्शन पार्टी थी. पार्टी में डांस करने के दौरान कुछ युवकों के बीच बहस हो गया. देखते ही देखते बहस मारपीट और चाकूबाजी में तब्दील हो गया. इस चाकूबाजी में मैथन कमलपुर निवासी विश्वजीत महतो गंभीर रूप से घायल हो गया था. आनन-फानन में लोगों ने उसे डीवीसी बीपी नियोगी अस्पताल में भर्ती कराया था. डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे धनबाद के जेपी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा था. परिजन शुक्रवार को बेहतर इलाज के लिए उसे दुर्गापुर ले जा रहे थे. लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. इसके बाद परिजन डीवीसी बीपी नियोगी अस्पताल गये, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही