Jamshedpur : मानगो फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया. इस दुर्घटना में निर्माण कार्य में लगा 32 वर्षीय मजदूर आमिर गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे में उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आयी हैं. हादसे के बाद उन्हें तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया.
दुर्घटना होते ही मौके पर मौजूद साथी मजदूर और स्थानीय लोग तुरंत घायल आमिर की मदद के लिए पहुंचेय सभी ने मिलकर उन्हें तुरंत एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.
अस्पताल सूत्रों के अनुसार आमिर के सिर और पैर में गंभीर चोट लगी है. चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है.
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ. घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित निर्माण एजेंसी और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. जांच के बाद ही दुर्घटना के कारणों का पता चल सकेगा.
हादसे के बाद निर्माण स्थल पर काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे है. प्रशासन और संबंधित एजेंसी का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें