Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका के मसानजोर में बड़ा हादसा, उप प्रमुख समेत 5 की मौत!

Dumka : दुमका-सिउड़ी मार्ग पर मसानजोर डैम के पास शुक्रवार की देर शाम भीषण सड़क हादसा हुआ. हादसे में रानीश्वर के नव निर्वाचित उप प्रमुख ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे में 5 लोगों के मरने की खबर आ रही है. हालांकि दो लोगों की ही पुष्टि हुई है. इस हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल भी बताये जा रहे हैं. जिनमें से पांच को बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया गया है. तीन की हालत नाजुक बतायी जा रही है. यह दुर्घटना उस वक्त घटी जब रानीश्वर में हुए प्रमुख व उप प्रमुख के चुनाव के बाद उप प्रमुख रंजीत दास अपने समर्थकों के साथ मसानजोर डैम के पास महामाया होटल के समीप जश्न मना रहे थे. इसी दौरान उधर से गुजर रहे एक ट्रक का चक्का ब्लास्ट हो गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होक‍र वहां खड़े स्कॉर्पियो व आसपास मौजूद लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ गया. इस दुर्घटना में उप प्रमुख रंजीत दास और पारा शिक्षक लिटिल पाण्डेय की मौत की पुष्टि हो गई है.

जीत के बाद समर्थकों के साथ मना रहे थे जश्‍न

जानकारी के अनुसार मसानजोर थाना के पास स्थित महामाया होटल और थाना के बीच में बस पड़ाव है. यहीं उप प्रमुख और उनके समर्थक अपनी गाड़ी पार्क कर जीत का जश्न मना रहे थे. इसी दौरान वहां से गुजर रहे ट्रक का चक्का फट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित हो गया और जश्न मना रहे लोगों को रौंद डाला. इस दौरान पीछे से आ रहे एक और ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और वह भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया. ट्रक की चपेट में मसानजोर थाना भी आ गया. हलांकि किसी पुलिस कर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. हादसे का मंजर देखकर लोगों का गुस्‍सा फूट पड़ा. लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और जमकर उसकी धुनाई कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे लोगों के चंगुल से छुड़ाया. बता दें कि शुक्रवार को ही रानीश्वर में प्रमुख एवं उपप्रमुख चुनाव हुआ था. इस चुनाव में रंजीत दास 17 मत लाकर उपप्रमुख बने थे. उप प्रमुख के पद पर शपथ ग्रहण करने के बाद वह अपने समर्थकों के साथ मसानजोर में पार्टी कर रहे थे, तभी ट्रक ने सभी को रौंद दिया. इसे भी पढ़ें- मोदी">https://lagatar.in/supreme-courts-seal-on-sits-clean-chit-to-modi-said-there-is-no-merit-in-zakias-appeal/">मोदी

को एसआईटी की क्लीन चिट पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, कहा- जकिया की अपील में कोई मेरिट नहीं
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही