Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्रीस में बड़ा हादसा, मालगाड़ी-पैसेंजर ट्रेन की टक्कर, 26 लोगों की मौत,  85 घायल

Greece : ग्रीस से बड़ी खबर सामने आ रही है. मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन के बीच देर रात भीषण टक्कर हो गयी. इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गयी है. जबकि 85 से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं. सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी चल रहा है. ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है. ट्रेन में करीब 350 लोग सवार थे. इनमें से 250 यात्रियों को ट्रेन से सुरक्षित निकालकर बसों में थेसालोनिकी शहर के लिए रवाना कर दिया गया है. (पढ़ें, बढ़">https://lagatar.in/suspended-ias-poojas-difficulties-may-increase-hc-asks-cbi-whether-the-agency-wants-to-investigate-khunti-mnrega-scam-or-not/">बढ़

सकती हैं निलंबित IAS पूजा सिंघल की मुश्किलें, HC ने पूछा-CBI खूंटी मनरेगा घोटाला की जांच करना चाहती है या नहीं)

हादसे के बाद ट्रेन की कुछ बोगियों में लग गयी आग

जानकारी के अनुसार, यात्री ट्रेन एथेंस से उत्तरी शहर थेसालोनिकी की तरफ जा रही थी और मालगाड़ी थेसालोनिकी से लारिसा की तरफ आ रही थी. इन दोनों ट्रेनों की लारिसा शहर से पहले ही टक्कर हो गयी. दोनों ट्रेनों के बीच टक्कर होने के बाद कई बोगियां पटरी से उतर गयीं और तीन बोगियों में आग लग गयी. हादसे के बाद काफी देर तक ट्रेन से धुएं का गुबार उठता रहा. राहत-बचाव कर्मियों ने टॉर्च लेकर ट्रेन में फंसे यात्रियों का रेस्क्यू किया और उन्हें अस्पताल भेजा. हादसा किसकी गलती से हुआ है. इसका पता नहीं चल पाया है. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी थी. लोग जोर-जोर से चिल्लाकर मदद की गुहार लगा रहे थे. इसे भी पढ़ें : होली">https://lagatar.in/inflation-hits-before-holi-lpg-cylinder-costlier-by-rs-50-commercial-cylinder-price-increased-by-rs-350/">होली

से पहले महंगाई की मार! एलपीजी सिलेंडर 50 रुपये हुआ महंगा, कमर्शियल सिलेंडर के दाम 350 रुपये बढ़े
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही