Search

 
 
 

जबलपुर डैम में बड़ा हादसा, पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 4 शव बरामद, कई लापता

जबलपुर(मध्यप्रदेश) स्थित बरगी डैम में बड़ा हादसा हुआ है. यह राज्य का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है. खबरों के अनुसार यहां नर्मदा नदी के बैकवाटर में पर्यटकों से भरा एक क्रूज अचानक डूब गया.  क्रूज पर लगभग 30 लोग सवार थे.
 

Jabalpur : जबलपुर(मध्यप्रदेश) स्थित बरगी डैम में बड़ा हादसा हुआ है. यह राज्य का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है. खबरों के अनुसार यहां नर्मदा नदी के बैकवाटर में पर्यटकों से भरा एक क्रूज अचानक डूब गया.  क्रूज पर लगभग 30 लोग सवार थे. 
    

 

 
जानकारी जो सामने आयी है, उसके अनुसार जब क्रूज नर्मदा के गहरे बैकवाटर में था, तभी अचानक तेज हवाएं चलने लगीं. मौसम बदल गया. पानी की ऊंची-ऊंची लहरे उठने लगी. इस कारण क्रूज अपना संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते गहरे पानी में समा गया.

 

किसी को संभलने का मौका भी नहीं मिला.सभी पानी में जा गिरे. जानकारी मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये.

 

 हादसे के तुरंत बाद स्थानीय नाविकों और प्रशासन की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया. नाविकों ने 15 लोगों को पानी से सुरक्षित बाहर निकाला है. उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है,   

 

चार शव बरामद किये गये.  कुछ लोग लापता बताये जा रहे हैं, जिनकी तलाश में गोताखोर और SDRF की टीम लगी हुई है  स्थानीय लोगों के अनुसार अचानक आये तूफान की वजह से क्रूज चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और क्रूज डूब गया.   


 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही