Search

 
 
 

साउथ कोरिया में बड़ा हादसा : लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 179 यात्रियों की मौत

 
साउथ कोरिया : रनवे पर उतरे ही फिसला विमान, फिर बाउंड्री वॉल से टकराकर क्रैश LagatarDesk :  साउथ कोरिया में बड़ा विमान हादसा हो गया है. यहां मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 181 यात्रियों से भरा प्लेन क्रैश हो गया. इस हादसे में 179 लोगों की मौत हो गयी है. जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हालांकि हादसे में मरने वाले की संख्या अभी बढ़ सकती है. घटना के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल है. बताया जा रहा है कि लैंडिंग गियर में समस्या आने के कारण यह हादसा हुआ है. रेस्क्यू टीम ने यात्रियों को विमान के पिछले हिस्से से बाहर निकाला है. साउथ कोरिया के परिवहन मंत्रालय ने दुर्घटना की विस्तृत जांच का आदेश दिया है. https://twitter.com/PTI_News/status/1873218610249752747

लैंडिंग गियर में समस्या आने के कारण हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, जेजू एयर का विमान 6 क्रू और 175 यात्रियों के साथ बैंकॉक (थाइलैंड) से दक्षिण कोरिया के लिए उड़ान भरा था.  मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान जैसे ही लैंड किया, लैंडिंग गियर में समस्या के कारण पायलट ने नियंत्रण खो दिया और विमान रनवे से बाहर निकलकर एक बाउंड्री वॉल से टकरा गया. टकराने के बाद विमान में आग लग गयी. इसके बाद आसमान धुएं के गुबार से भर गया. घटना के बाद मौके पर स्थानीय अधिकारियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. साथ ही दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. https://twitter.com/JamilKhabir396/status/1873179334107869233

राष्ट्रपति चोई सांग-मू ने हादसे पर जताया दुख 

दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मू ने हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने मुआन एयरपोर्ट पर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन करने का निर्देश दिया है. चोई सांग-मू को शुक्रवार को देश का अंतरिम नेता बनाया गया था, क्योंकि पिछले कार्यवाहक राष्ट्रपति हान डक-सू के खिलाफ महाभियोग लगाया गया था.      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही