Search

 
 
 

जमीन मुआवजा घोटाला में ACB की बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन अमीन और प्रधान सहायक गिरफ्तार

Hazaribagh News: मामला ACB थाना कांड संख्या 13/18, दिनांक 18 सितंबर 2018 से जुड़ा है. रामगढ़ जिले के मांडू अंचल अंतर्गत मौजा जोंडाकर्म, मांडू में खाता संख्या 126, प्लॉट संख्या 2677 की कुल 1.92 एकड़ जमीन एनएच-33 चौड़ीकरण परियोजना में अधिग्रहित की गई थी. इस जमीन के मुआवजा भुगतान में अभियुक्तों पर अनियमितता बरतने और अभिमुखता बरतने का आरोप है.
 
फाइल फोटो

Hazaribagh News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, प्रमंडलीय कार्यालय हजारीबाग ने जमीन मुआवजा भुगतान में अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. ACB ने मामले में तत्कालीन अमीन और जिला भू-अर्जन कार्यालय के तत्कालीन प्रधान सहायक को गिरफ्तार किया है.

 

मामला ACB थाना कांड संख्या 13/18, दिनांक 18 सितंबर 2018 से जुड़ा है. रामगढ़ जिले के मांडू अंचल अंतर्गत मौजा जोंडाकर्म, मांडू में खाता संख्या 126, प्लॉट संख्या 2677 की कुल 1.92 एकड़ जमीन एनएच-33 चौड़ीकरण परियोजना में अधिग्रहित की गई थी. इस जमीन के मुआवजा भुगतान में अभियुक्तों पर अनियमितता बरतने और अभिमुखता बरतने का आरोप है.


इस मामले में तत्कालीन अमीन बालेश्वर प्रसाद, उम्र 69 वर्ष, पिता स्वर्गीय परमेश्वर महतो, निवासी मेरू, मुफस्सिल थाना, हजारीबाग और तत्कालीन प्रधान सहायक प्रवीण कुमार सिन्हा, उम्र 63 वर्ष, पिता स्वर्गीय जगदीश्वर प्रसाद, निवासी रामनगर, पेट्रोल पंप के पास, कटकमसांडी, हजारीबाग को गिरफ्तार किया गया है.

 

बालेश्वर प्रसाद उस समय मांडू अंचल, रामगढ़ में अमीन के पद पर कार्यरत थे, जबकि प्रवीण कुमार सिन्हा जिला भू-अर्जन कार्यालय, रामगढ़ में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत थे.

 

मामले में तत्कालीन सहायक, प्रधान सहायक, अमीन, कानूनगो समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. ACB ने भारतीय दंड संहिता की धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120बी, 406 तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही