Search

 
 
 

बिहार ATS और NIA की बड़ी कार्रवाई, PFI का मुख्य सरगना याकूब मोतिहारी से गिरफ्तार

 
Motihari : राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए (NIA), बिहार एटीएस और मोतिहारी पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है. एटीएस ने पीएफआई का मुख्य सरगना उस्मान सुल्तान खान उर्फ याकूब गिरफ्तार कर लिया है. बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चकिया से याकूब की गिरफ्तारी हुई है. एनआईए और एटीएस के अधिकारी याकूब से पूछताछ कर रहे हैं. इस बात की जानकारी पूर्वी चंपारण के एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने दी है. (पढ़ें, कार्तिक">https://lagatar.in/karthik-aryans-film-satyaprem-ki-katha-included-in-the-list-of-hit-films/">कार्तिक

आर्यन की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ हिट फिल्मों की लिस्ट में हुई शामिल)

पीएफआई संगठन के सदस्यों का ट्रेनर है याकूब

पुलिस के अनुसार, याकूब पीएफआई संगठन के सदस्यों का मास्टर ट्रेनर था. सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले याकूब का एक वीडियो सामने आया था. जिसमें वह पीएफआई का झंडा लगाकर कुछ युवकों को ट्रेनिंग देता नजर आ रहा था. इस वीडियो के वायरल होने के बाद एनआईए, एटीएस सहित कई जांच एजेंसियां याकूब की तलाश कर रही थी. जांच एजेंसियों ने याकूब के घर पर छापेमारी की थी. लेकिन वह चकमा देकर फरार हो गया था. हालांकि इस दौरान उसके घर से जांच एजेंसियों ने कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की थी.
इसे भी पढ़ें : अधिवक्ता">https://lagatar.in/advocate-manoj-jha-murder-high-court-refuses-to-grant-bail-to-accused-officer-alias-langda/">अधिवक्ता

मनोज झा हत्याकांड : आरोपी अफसर उर्फ लंगड़ा को बेल देने से हाईकोर्ट का इनकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही