Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bihar: मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेदांता हॉस्पिटल को सील कर दिया है.
Advertisement
Advertisement

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेदांता हॉस्पिटल को सील कर दिया है. अस्पताल के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शुक्रवार को प्रशासनिक टीम ने मेडिकल फोरलेन स्थित बखरी रोड के इस निजी अस्पताल में औचक छापेमारी की. जांच के दौरान अस्पताल में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद तत्काल प्रभाव से उसे बंद कर दिया गया.


एसडीएम के नेतृत्व में पीएचसी प्रभारी और चिकित्सकों की टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. जांच में पाया गया कि अस्पताल का आईसीयू और ऑपरेशन थिएटर निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतर रहा था. इसके साथ ही अस्पताल का फायर लाइसेंस भी दो महीने पहले ही समाप्त हो चुका था, जिसके बावजूद अस्पताल का संचालन जारी था.


जांच के दौरान अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की योग्यता को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं. प्रशासन को आशंका है कि कुछ कर्मचारी आवश्यक शैक्षणिक और तकनीकी मानकों को पूरा नहीं करते थे. इस पहलू की भी अलग से जांच की जा रही है.


एसडीएम तुषार कुमार ने बताया कि अस्पताल में सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कई गंभीर कमियां मिली हैं. फायर लाइसेंस की अवधि समाप्त होने समेत अन्य अनियमितताओं के पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद अस्पताल को सील करने का निर्णय लिया गया. उन्होंने कहा कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.


इस कार्रवाई के बाद जिले के निजी अस्पतालों में हड़कंप मच गया है. स्वास्थ्य विभाग अब अन्य निजी अस्पतालों की भी जांच की तैयारी में जुट गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही