Search

 
 
 

डीडी बार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, फरार नामजद आरोपी व बार संचालक नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार

बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले के फरार नामजद आरोपी और डीडी बार संचालक नीरज सिंह को राजस्थान से गिरफ्तार किए जाने की सूचना सामने आई है
 

Jamshedpur breaking: बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले के फरार नामजद आरोपी और डीडी बार संचालक नीरज सिंह को राजस्थान से गिरफ्तार किए जाने की सूचना सामने आई है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसे राजस्थान के खाटू श्याम क्षेत्र से पकड़ा है.


जानकारी के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद पुलिस नीरज सिंह को जल्द ही जमशेदपुर ला सकती है. यहां लाकर उससे हत्याकांड के संबंध में पूछताछ की जाएगी. माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान पुलिस को मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं.


हालांकि, नीरज सिंह की गिरफ्तारी को लेकर अभी तक जमशेदपुर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. पुलिस की औपचारिक पुष्टि के बाद ही गिरफ्तारी और उससे जुड़े अन्य तथ्यों की पूरी जानकारी सामने आएगी.


गौरतलब है कि बिष्टुपुर के डीडी बार के बाहर हुए हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी. मामले में पहले भी कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मुख्य और फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष जांच दल (SIT) लगातार कार्रवाई कर रही थी. नीरज सिंह की गिरफ्तारी को इस मामले में पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही