Search

 
 
 

झारखंड में टेरर फंडिंग मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, 20.65 करोड़ रुपये जब्त

 
Saurav Singh Ranchi : झारखंड में भाकपा माओवादी को फंडिंग करने वाले के ऊपर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी कार्रवाई की  है. एनआईए ने शुक्रवार को 154 बैंक खाता और म्यूचुअल फंड को फ्रीज कर दिया है. इन खातों में कुल 20.65 करोड़ रुपये हैं. ये सभी खाता संतोष फर्म और उनसे जुड़े हुए लोगों से संबंधित है. एनआईए जांच में खुलासा हुआ है कि संतोष कंस्ट्रक्शन के साझेदारों में से एक मृत्युंजय कुमार सिंह का माओवादी के शीर्ष कार्यकर्ताओं के साथ घनिष्ठ संबंध था. उन्होंने माओवादी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए माओवादी कैडर रवींद्र गंझू, भाकपा (माओवादी) की क्षेत्रीय समिति के सदस्य को नकद धनराशि प्रदान की थी.

एनआईए ने मृत्युंजय सिंह को किया था गिरफ्तार

लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में 2019 विधानसभा चुनाव के ठीक पहले माओवादी हमले में चार पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में एनआईए ने बड़ी कार्रवाई की थी. एनआईए ने पूछताछ के बाद मृत्युंजय सिंह उर्फ सोनू सिंह को तीन फरवरी 2021 को गिरफ्तार किया था. एनआईए जांच में खुलासा हुआ है कि लातेहार के चंदवा के रहने वाले मृत्युंजय सिंह ने घटना से एक दिन पहले चंदवा के भालुजंगा जंगल में भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर रवींद्र गंझू से मुलाकात की थी और उन्हें हमले के लिए रुपये उपलब्ध कराए थे. 22 नवंबर 2019 की रात 8 बजे चंदवा के लुकईया मोड़ के समीप पुलिस गश्ती की टीम पर भाकपा माओवादियों के मोटरसाइकिल दस्ते ने फायरिंग की थी. इस हमले में चार पुलिसकर्मी शहीद हुए थे. वर्तमान में मृत्युंजय सिंह जमानत पर बाहर है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-businessman-izhars-son-was-detained-by-ed-three-note-counting-machines-called-for-know-what-else-happened/">हजारीबाग

के व्यवसायी इजहार के बेटे को ईडी ने किया डिटेन, मंगाई गई नोट गिनने की तीन मशीनें, जानिये और क्या-क्या हुआ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही