Search

 
 
 

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर बड़ी कार्रवाई, अमेरिका, कनाडा और यूरोप में 24 लोग धर दबोचे गये

लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर अमेरिका से बड़ी खबर आयी है. ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत अमेरिका, कनाडा और यूरोप में गैंग के 24 लोग धर दबोचे गये हैं. आरोप है कि ये लोग कई देशों में हत्या, जबरन वसूली, ड्रग तस्करी, अपहरण, हथियारों से जुड़े अपराधों में लिप्त थे.
 
लॉरेंस  बिश्नोई

Washington :  लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर अमेरिका से बड़ी खबर आयी है. ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत अमेरिका, कनाडा और यूरोप में गैंग के 24 लोग धर दबोचे गये हैं. आरोप है कि ये लोग कई देशों में हत्या, जबरन वसूली, ड्रग तस्करी, अपहरण, हथियारों से जुड़े अपराधों में लिप्त थे.

 

अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) के अनुसार कैलिफोर्निया, इंडियाना, जॉर्जिया, कनाडा सहित स्पेन में 50 से ज्यादा सर्च वारंट पर जारी किये गये और संदिग्धों को गिरफ्तार किया. DOJ की ओर से जानकारी दी गयी है कि भारत में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले तीन संगठित अपराध समूहों से जुड़े मामलों में 37 आरोपियों में से 24 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

 

अमेरिकी अभियोजकों का आरोप है कि लॉरेंस बिश्नोई भारत की जेल से एक ग्लोबलआपराधिक नेटवर्क चला रहा है.चार्जशीट के अनुसार लॉरेंस  बिश्नोई ने अलग अलग देशों में राजनीतिक हत्याओं, जबरन वसूली, अपहरण, ड्रग और मानव तस्करी सहित अन्य आपराधों को अंजाम देने के लिए गैर-कानूनी मोबाइल फोन और इंटरनेट से जुड़े संचार उपकरणों का इस्तेमाल किया.अमेरिकी न्याय विभाग ने यह आरोप  भी लगाया है कि बिश्नोई का संगठन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोकीन की तस्करी और जबरन वसूली के जरिए पैसे जुटाता था.

 

लॉरेंस  बिश्नोई के मुख्य सहयोगी गोल्डी बराड़ और रोहित का भी नाम सामने आया है. चार्जशीट के कहा गया है  दोनों अपराधी भारत के बाहर गैंग की गतिविधियों को कोऑर्डिनेट करने में मदद करते रहे हैं. FBI ने मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के बारे में जानकारी देने पर 50,000 अमेरिकी डॉलर के इनाम की घोषणा की है.


 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही