Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने आयुधिक संवर्ग के कर्मियों को बड़ी राहत देते हुए आयुधिक हवलदार से आयुधिक अवर निरीक्षक (आयुधिक जमादार) पद पर पदोन्नति के लिए चयनित कर्मियों की सूची जारी कर दी है.


इस संबंध में पुलिस मुख्यालय से पत्र जारी कर सभी क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षकों, झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग, झारखंड जगुआर, रेल और विशेष शाखा को सूचना भेजी गई है.

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार 15 मई 2026 को केंद्रीय चयन पर्षद की बैठक में आयुधिक हवलदारों की पदोन्नति पर निर्णय लिया गया था.

हालांकि मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह केवल चयन सूची है. पदोन्नति का अंतिम आदेश अलग से जारी किया जाएगा. चयन सूची को पदोन्नति आदेश नहीं माना जाएगा.

इस निर्णय से लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे आयुधिक संवर्ग के कर्मियों में खुशी का माहौल है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment