Search

 
 
 

मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले, 14 खरीफ फसलों की MSP बढ़ी, सेमी हाई-स्पीड रेल परियोजना पर मुहर

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए 14 खरीफ फसलों की MSP में बढ़ोतरी पर मुहर लगा दी है. खबर है कि प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी (CCEA) ने मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए यह फैसला किया है.
 

New Delhi :  मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए 14 खरीफ फसलों की MSP में बढ़ोतरी पर मुहर लगा दी है. खबर है कि प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी (CCEA) ने मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए यह फैसला किया है.

 

इस संबंध में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि पिछले साल के मुकाबले MSP में सर्वाधिक बढ़ोतरी सूरजमुखी के बीज के लिए की गयी है. इसकी 622 रुपये प्रति क्विंटल MSP की गयी है.

 

 

बताया कि  कपास के लिए MSP 557 रुपये प्रति क्विंटल, नाइजरसीड के लिए 515 रुपये प्रति क्विंटल और तिल के लिए 500 रुपये प्रति क्विंटल MSP तय की गयी है. 

 

अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि  इस खरीफ सीजन में MSP पर अनुमानित खर्च 2.60 लाख करोड़ रुपये होगा. लागत में 50फीसदी ज्यादा जोड़कर MSP का भुगतान सरकार करेगी. कहा कि 2026-27 में 824.41 लाख मीट्रिक टन की खरीदीरी की जाएगी.

 

उन्होंने बताया कि 2 019 में ही केंद्र सरकार ने तय कर लिया था कि किसानों को उनकी फसल की लागत का 50 फीसदी ज्यादा MSP दिया जायेगा.

 

 सीजन 2026-27 के लिए सरकार ने मूंग में सबसे ज्यादा 61फीसदी का इजाफा किया है. बाजरा और मक्का में 56 फीसदू, तुअर-अरहर में 54फीसदी बढ़ोत्तरी की गया है. अन्य फसलों की लागत में 50फीसदी जोड़कर MSP दी जाएगी.   

 

20,667 करोड़ की सेमी हाई-स्पीड रेल परियोजना पर मुहर  :   अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि रेल मंत्रालय क 20,667 करोड़ रुपये की लागत वाली अहमदाबाद (सरखेज) – धोलेरा अर्ध-उच्च गति दोहरी लाइन परियोजना को भी सरकार ने मुहर लगा दी है.

 

यह भारत की पहली सेमी हाई-स्पीड रेल परियोजना है, केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 37,500 करोड़ रुपये की लागतवाली कोयला गैसीकरण परियोजनाओं को प्रोत्साहन देने से संबंधित योजना को भी मंजूरी दी गयी है.  

 

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत में कोयले का प्रचुर भंडार है. 200 वर्षों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भारत के पास पर्याप्त मात्रा में कोयला है. इसलिए कोयला गैसीकरण योजना लायी जा रही है.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही