Search

 
 
 

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, साल भर बाद सोना 50 हजार और चांदी का रेट आधे से भी कम

Lagatar Desk: बुधवार को 24 कैरेट सोना का रेट प्रति 10 ग्राम 1.32 लाख है, जबकि 22 कैरेट सोना का रेट 1.21 लाख रुपया है. सोना की यह कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 14 महीने के निचले स्तर पर है. भारत में जनवरी 2026 में 24 कैरेट सोना का रेट 1.80 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंच गया था. इस तरह दस माह पहले जिन्होंने भी एक तोला सोना का जेवर खरीदा या निवेश किया था, आज वह 50 हजार रुपये के नुकसान में आ गए हैं.
 
सिंबोलिक फोटो
  • - चांदी के निवेशकों के रकम हुए आधे से भी कम.
  • - सोना के निवेशकों को 50 हजार तक का बड़ा घाटा.
  • - सोना के बदले लोन देने वाले बैंकों पर आयेगा संकट.

Lagatar Desk: सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. हालात यह है कि 10 माह पहले सोना खरीदने वाला आज प्रति तोला 50 हजार रुपया का घाटा झेल रहा है, जबकि जनवरी 2026 में जिन्होंने चांदी खरीदा, उसकी कीमत आधी से भी कम हो गयी है. पिछले एक सप्ताह के भीतर सोना और चांदी की कीमत में तीन प्रतिशत की गिरावट आयी है और यह गिरावट जारी है. 


बुधवार को 24 कैरेट सोना का रेट प्रति 10 ग्राम 1.32 लाख है, जबकि 22 कैरेट सोना का रेट 1.21 लाख रुपया है. सोना की यह कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 14 महीने के निचले स्तर पर है. भारत में जनवरी 2026 में 24 कैरेट सोना का रेट 1.80 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंच गया था. इस तरह दस माह पहले जिन्होंने भी एक तोला सोना का जेवर खरीदा या निवेश किया था, आज वह 50 हजार रुपये के नुकसान में आ गए हैं.


चांदी की बात करें तो बुधवार को भारतीय बाजार में 1.64 लाख रुपये प्रति किलो है. जबकि जनवरी 2026 में चांदी की कीमत प्रति किलो 4.20 लाख रुपये तक पहुंच गयी थी. इस तरह जनवरी ने जिन्होंने भी चांदी में निवेश मानकर इसकी खरीददारी की थी, वह आज की तारीख में लुटे-पिटे महसूस कर रहे हैं. क्योंकि चांदी की कीमत आधे से भी कम हो गई है. 


कुल मिलाकर दो साल पहले तमाम अर्थशास्त्रियों, विश्लेषकों व सोशल मीडिया के धुरंधरों ने सोना और चांदी को लेकर जो भविष्यवाणियां की थीं, वह गुब्बारा साबित हुआ है. "सोना है सदा के लिए" और "निवेश करना है तो चांदी में करें" जैसी बातों में आकर जिन लोगों ने भी निवेश किया, उनकी जमा पूंजी में बड़ा डेंट लग चुका है. वह बड़े नुकसान में हैं. और सोना-चांदी का इतिहास बताता है कि गिरावट के बाद उच्चतम कीमत पर पहुंचने में 10-15 साल लग जाते हैं. 


सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट का सबसे बड़ा खतरा एनबीएफसी और बैंकों पर मंडरा रहा है, जिन्होंने पिछले एक-दो साल में सोना गिरवी रखकर लोन दिया है. बैंकों व एनबीएफसी कंपनियों ने इस साल करीब 20 लाख करोड़ का लोन सोना गिरवी रख करके दिया है. सोना की कीमत का 80 प्रतिशत लोन देने का प्रावधान है. अब जब सोना की कीमत कम हो रही है, तो उनके सामने संकट आ सकता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही