Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोइलकेरा के संतरा वन प्रक्षेत्र में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी से भरा ट्रक जब्त

पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के संतरा वन प्रक्षेत्र में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध साल लकड़ी से भरा एक ट्रक जब्त किया है.
Advertisement
Advertisement

Nitish Thakur


Goilkera: पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के संतरा वन प्रक्षेत्र में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध साल लकड़ी से भरा एक ट्रक जब्त किया है. इस दौरान बिहार निवासी ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है. 

 

Uploaded Image

 

बताया जाता है कि बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर वनकर्मियों ने कार्रवाई करते हुए गोइलकेरा के गोटांबा गांव के पास करीब रात एक बजे एक संदिग्ध ट्रक को रोका. जांच के दौरान ट्रक में 44 पीस साल बोटा लकड़ी लदा पाया गया. ट्रक चालक से जब लकड़ी से संबंधित वैध कागजात मांगे गए, तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. 


इसके बाद वन विभाग ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया. जब्त लकड़ी की अनुमानित कीमत करीब 4 से 5 लाख रुपये बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि लकड़ी तस्कर गोइलकेरा और मनोहरपुर के बीच जंगल क्षेत्र से लकड़ी लोड कर बिहार भेजने की फिराक में थे. 


हिरासत में लिया गया चालक कैलाश यादव (बिहार निवासी) ट्रक का मालिक भी बताया जा रहा है. फिलहाल वन विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही