Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बूढ़ापहाड़ पर सुरक्षाबलों का ऑपरेशन ‘ऑक्‍टोपस’, 100 से ज्‍यादा लैंडमाइंस बरामद

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्‍थि‍त बूढ़ा पहाड़ पर छुपे माओवादियों को घेरने में झारखंड पुलिस जुटी है. सुरक्षाबलों के द्वारा बूढ़ा पहाड़ पर ऑपरेशन `ऑक्‍टोपस` चलाया जा रहा. अभि‍यान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. सुरक्षाबलों को माओवादियों द्वारा छुपाकर रखे गए 106 से अधिक अलग-अलग तरह की लैंडमाइन और 350 से अधिक गोलियां मिली है.

35 अलग-अलग तरह की सामग्री जब्त

अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को नक्‍सलियों का एक बंकर म‍िला. बंकर में 35 अलग-अलग तरह की सामग्री छ‍ि‍पाकर रखी गई थी. सुरक्षाबलों ने बंकर को ध्वस्त कर द‍िया और सभी सामग्री को जब्त कर लिया है. माओवादियो के पास से चाइनीज लैंडमाइन के अलावा अन्य कई तरह की सामग्री मिली है. माना जा रहा है कि ये पहली बार है कि बूढ़ा पहाड़ इलाके में चाइनीज सामग्री मिली है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/5-10.jpg"

alt="" width="1600" height="1600" />

क्या-क्या हुआ बरामद

10 किलो का सिलेंडर बम 02, तीन किलो का लैंडमाइन 11, दो किलो का लैंडमाइन 07, एक किलो का लैंडमाइन 06, टीफिन बम 5, प्रेशर कूकर बम 01, तीर बम 25, चाइनीज सिलेंडर ग्रेनेड 1, चाइनीज ग्रेनेड 35, चाइनीज कोन ग्रेनेड 3, अमोनियम नाइट्रेट 2 किलो, 2 किलो यूरिया, अर्ध निर्मित बैरल ग्रेनेड लॉन्चर, ड्रिल मशीन, विभिन्न तरह के 15 पाइप, 20 फीट अल्मुनियम सीट, 5 किलो नट बोल्ट, हैंडपंप सिलेंडर, एसएलआर की 350 गोली, केन लैंडमाइन 16, प्रेशर लैंडमाइन 03, 500 मीटर कोडेक्स वायर, 130 एविल इंजेक्शन, 130 नीडल इंजेक्शन, 100 साइकिल ट्यूब भी मिला है. सुरक्षाबलों के ल‍िए यह बड़ी सफलता मानी जा रही है. इसे भी पढ़ें : अनिवार्य">https://lagatar.in/presidents-recommendation-to-consider-compulsory-voting-bill-2022/">अनिवार्य

मतदान विधेयक 2022 पर विचार करने की राष्ट्रपति ने की सिफारिश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही