Search

 
 
 

छठ के बाद भी दिल्ली-मुंबई समेत देशभर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, धनबाद में भी ठहराव

Dhanbad News: रेलवे की ओर से जारी सूची के अनुसार कई ट्रेनें नवंबर के अंतिम सप्ताह तक जबकि कुछ ट्रेनें दिसंबर के पहले सप्ताह तक चलेंगी. इनमें प्रतिदिन चलने वाली ट्रेनों के साथ साप्ताहिक और निर्धारित तिथियों पर परिचालित होने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं. इससे छठ के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी.
 
ट्रेन

Dhanbad News: छठ महापर्व संपन्न होने के बाद अब कामकाज और रोजगार के सिलसिले में दूसरे राज्यों को लौटने वाले यात्रियों की भीड़ रेलवे स्टेशनों पर बढ़ने लगी है. ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट और कन्फर्म टिकट की मारामारी के बीच यात्रियों को राहत देने के लिए पूर्व मध्य रेल ने विशेष ट्रेनों का बड़ा इंतजाम किया है. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पुणे, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, अमृतसर और अन्य प्रमुख शहरों के लिए अलग-अलग तिथियों में पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है.

 

रेलवे की ओर से जारी सूची के अनुसार कई ट्रेनें नवंबर के अंतिम सप्ताह तक जबकि कुछ ट्रेनें दिसंबर के पहले सप्ताह तक चलेंगी. इनमें प्रतिदिन चलने वाली ट्रेनों के साथ साप्ताहिक और निर्धारित तिथियों पर परिचालित होने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं. इससे छठ के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी.

 

धनबाद के यात्रियों के लिए भी विशेष सुविधा

धनबाद रेल मंडल और धनबाद होकर गुजरने वाले यात्रियों के लिए भी कई महत्वपूर्ण ट्रेनें उपलब्ध कराई गई हैं. इनमें धनबाद से दिल्ली के लिए गाड़ी संख्या 03309 स्पेशल ट्रेन 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी. वहीं धनबाद से शकूरबस्ती (दिल्ली) के लिए गाड़ी संख्या 03639 स्पेशल ट्रेन 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को परिचालित होगी.

 

इसके अलावा धनबाद से सोगरिया (कोटा) के लिए गाड़ी संख्या 09822 स्पेशल ट्रेन 21 और 28 नवंबर को चलेगी.डीडीयू-गया-गोमो-धनबाद मार्ग से कानपुर-कोलकाता, आगरा कैंट-कोलकाता, योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता, हावड़ा-खातीपुरा और झांसी-खुर्दा रोड की स्पेशल ट्रेनें भी गुजरेंगी.

 

दिल्ली और मुंबई के लिए कई विकल्प

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए बरौनी, दरभंगा, पटना, गया, मुजफ्फरपुर, सहरसा, पूर्णिया और अन्य स्टेशनों से विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं. इनमें क्लोन स्पेशल, वंदे भारत स्पेशल और सामान्य पूजा स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं.

 

मुंबई के लिए रक्सौल, सहरसा, समस्तीपुर, दानापुर, पाटलिपुत्र और गया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस तथा बांद्रा टर्मिनस के लिए ट्रेनें निर्धारित की गई हैं. वहीं पुणे के लिए मुजफ्फरपुर और दानापुर से हडपसर जाने वाली विशेष ट्रेनें यात्रियों को सुविधा देंगी.

 

दिसंबर के पहले सप्ताह तक मिलेगा स्पेशल ट्रेनों का लाभ

पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों से चलने वाली ट्रेनों के अलावा इसके क्षेत्राधिकार से गुजरने वाली कई अन्य स्पेशल ट्रेनों का भी परिचालन किया जा रहा है. इनमें रांची-अजमेर, अजमेर-सांतरागाछी, रांची-आनंद विहार, मालदा टाउन-अहमदाबाद, अमृतसर-कटिहार, पूर्णिया-फिरोजपुर और गोरखपुर-आसनसोल जैसी ट्रेनें शामिल हैं.

 

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन का नंबर, परिचालन तिथि और समय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या एनटीईएस के माध्यम से जरूर जांच लें. अलग-अलग ट्रेनों की परिचालन अवधि और दिन निर्धारित हैं. इसलिए टिकट बुक कराने से पहले संबंधित ट्रेन की जानकारी प्राप्त करना जरूरी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही