Search

 
 
 

समाज को संगठित करने में महिलाओं की प्रमुख भूमिका : एनोस एक्का

 
Simdega :  करमघाट मंडली में  जीईएल चर्च बोंगराम पास्टोरेट महिला संघ की 21वीं शिक्षा सम्मेलन संपन्न हुई. इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार में पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री एनोस एक्का बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे. महिला संघ ने एनोस एक्का का परंपरागत तरीके से स्वागत किया. इसके बाद पादरी जय प्रकाश, जॉन गुड़िया, फादर वटवेल लुगुन, प्रचारक अमृत टेटे, सुरेश टूडू और नमन लुगुन ने मुख्य आराधना किया. पादरी ने मसीह समाज में पति-पत्नी का एक-दूसरे के प्रति क्या जिम्मेदारी है, कलीसिया समुदाय के आर्थिक व्यवस्था में महिलाओं का योगदान सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गयी. (पढ़ें, पेयजल">https://lagatar.in/pani-panchayat-started-regarding-drinking-water-problem-discussion-on-many-other-issues/">पेयजल

समस्या को लेकर लगा पानी पंचायत, कई और मुद्दों पर हुई चर्चा)

परिवार और समाज को जोड़ने में महिलाओं का योगदान

एनोस एक्का ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं का समाज में महत्वपूर्ण भूमिका है. वे परिवार और समाज को जोड़ कर रखती हैं. महिला पूरे परिवार को समेट कर रखती है. उन पर परिवार के भरण पोषण की भी जिम्मेदारी रहती है. उन्होंने महिलाओं को संगठित रहने और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान निभाने की अपील की. इसे भी पढ़ें : ट्रिपल">https://lagatar.in/government-should-conduct-municipal-elections-soon-by-conducting-triple-test-seth/">ट्रिपल

टेस्ट कराकर जल्द नगर निगम चुनाव कराये सरकार : सेठ

पहले की तरह इस क्षेत्र के लिए काम करेंगे एनोस एक्का

एनोस एक्का ने आगे कहा कि 15 सालों के बाद आपका बेटा एक बार फिर इस क्षेत्र में सेवा के लिए आया है, तो इस क्षेत्र का विकास निश्चित ही अब तेज गति के साथ आगे बढ़ेगी. कहा कि वो पहले की तरह ही इस क्षेत्र के लिए काम करेंगे. कहा कि इस क्षेत्र में विभिन्न राजनीतिक दल बरगलाकर आदिवासी और ईसाई समाज के बीच भ्रम का जाल पैदा कर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं. लेकिन उनकी बातों में नहीं आना है और संगठित रहकर समाज के निर्माण में योगदान देना है. इधर झापा युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का ने भी अपने पिता की राह पर चलकर इस क्षेत्र में विकास की सभी संभावनाओं को तलाश करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक लोगों की सेवा करने की बात कही. इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-mp-and-mla-inaugurated-two-power-sub-stations/">साहिबगंज

: दो विद्युत उपकेंद्र का सांसद व विधायक ने किया उद्घाटन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही