Search

 
 
 

Big News : झारखंड में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 1 करोड़ इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार

झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और 1 करोड़ के इनामी नक्सली मिशिर बेसरा को संयुक्त अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके साथ संगठन के दो सक्रिय सदस्य और दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है.
 

Ranchi :  झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और 1 करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा को सयुंक्त अभियान के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके साथ संगठन के दो सक्रिय सदस्य और दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है. 

 

जानकारी के अनुसार, गिरिडीह-धनबाद सीमा क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान मिसिर बेसरा टाटा मैजिक वाहन से कहीं जा रहा था. इसी दौरान सुरक्षा बलों ने उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल गिरफ्तार नक्सलियों से विभिन्न केंद्रीय और राज्य सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही है.


बता दें कि मिसिर बेसरा लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था. वह झारखंड समेत बिहार, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में माओवादी गतिविधियों का संचालन करता था. उस पर सुरक्षाबलों पर हमले, हत्या, लेवी वसूली और विस्फोट जैसी कई संगीन घटनाओं में शामिल होने के आरोप हैं. 


अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से माओवादी संगठन की गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ेगा और पूछताछ के दौरान संगठन के नेटवर्क तथा अन्य सक्रिय सदस्यों के बारे में अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही