Search

 
 
 

मदुरै में बड़ा हादसा, ट्रेन के डिब्बे में आग लगने से 10 यात्रियों की मौत, 20 झुलसे

 
TamilNadu :  तमिलनाडु के मदुरै में आज शनिवार को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. यहां लखनऊ से रामेश्वरम जा रही पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस के एक प्राइवेट कोच में आग लग गयी है. इस हादसे में 10 यात्रियों की मौत हो गयी है. जबकि 20 लोग गंभीर रूप से झुलस गये. जब यह हादसा हुआ तो ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी हुई थी.  दक्षिणी रेलवे ने मृतकों के परिवार को दस-दस लाख का मुआवजा देने की घोषणा की है. (पढ़ें, पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-salutes-isro-scientists-the-point-where-chandrayaan-3-landed-will-be-known-as-shivshakti/">पीएम

मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों को सैल्यूट किया, चंद्रयान-3 जहां उतरा, वह Point शिवशक्ति के नाम से जाना जायेगा)

गैस लीक होने से बाद आग लगी और सिलिंडर ब्लास्ट कर गया

दक्षिणी रेलवे के अनुसार, यात्रियों ने प्राइवेट कोच में अवैध तरीके से गैस सिलेंडर ले गये था. अचानक सिलिंडर से गैस लीक हुआ और उसमें आग लग गयी. इसके बाद सिलिंडर ब्लास्ट कर गया. जिसकी वजह से ट्रेन का डिब्बा धूं-धूं कर जल गया. हालांकि दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया. किसी अन्य कोच को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. आपको बता दें कि कोई भी व्यक्ति आईआरसीटीसी पोर्टल के जरिये पार्टी कोच बुक कर सकता है. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-body-of-a-person-found-on-the-side-of-railway-line-police-engaged-in-identification/">कोडरमा

: रेलवे लाइन के किनारे व्यक्ति का शव बरामद, शिनाख्त में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही