Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसीखाप में यज्ञशाला के पास और संत मरियम छात्रावास परिसर में हर्षोल्लास से मनाया गया मकर संक्रांति

Advertisement
Advertisement
Pandu/Medininagar (Palamu) : प्रखंड अंतर्गत मुसीखाप में गणपत सिंह, लक्ष्मण सिंह स्मृति खेल मैदान परिसर स्थित यज्ञशाला के समीप मकर सक्रांति के पावन अवसर पर यज्ञशाला सेवा समिति के तत्वावधान में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया. इसमें 500 लोग शामिल हुए. इसमें परंपरागत तिलकूट, लाई, गुड़, चूड़ा, दही आदि मीठा व्यंजन का लोगों ने आनंद लिया. इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि उंटारी रोड के जिप सदस्य व प्रदेश भाजपा नेता अरविंद सिंह शामिल हुए. उनके साथ शिवसंपत धाम, सिरहा के कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंह यादव, बसंत ठाकुर आदि थे. इस आयोजन में सक्रिय रूप से यज्ञशाला सेवा समिति, मुसीखाप के अध्यक्ष रामबिलास सिंह, उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, उप कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चंद्रवंशी, सचिव छोटन शर्मा, उप सचिव अवधेश सिंह, पंचायत समिति सदस्य रामप्रवेश साव, बद्री चंद्रवंशी, जलेश्वर चंद्रवंशी, बिंदे कुमार सिंह, देवनंदन सिंह, कमलेश सिंह, बालचंद ठाकुर, शंभू चंद्रवंशी, ब्रिज देव सिंह सहित यज्ञाशाला समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य शामिल थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/2-56.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

संत मरियम छात्रावास परिसर में हर्षोल्लास से मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व

मेदिनीनगर : नावाटोली स्थित संत मरियम छात्रावास परिसर में हर्षोल्लास से मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया. स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव, प्रधानाध्यापक कुमार आदर्श, छात्रावास अधीक्षक उत्कर्ष देव के साथ-साथ स्कूल के समस्त कर्मचारी व सभी बच्चे एक साथ बैठकर तिलकुट, लाई, दही, चूड़ा इत्यादि का प्रसाद ग्रहण किया. मौके पर अविनाश देव ने कहा कि पहले त्योहार से साल की शुरुआत हो रही है. सूर्य का यह पर्व हमारे जीवन में ज्ञान, उमंग, ऊर्जा, विचार का भंडार लेकर आता है. भारत के अलग-अलग हिस्से में यह अलग-अलग नामों से मनाया जाता है. यह पर्व विविधता भरे देश में लोगों के बीच आपसी एकता अखंडता और भाईचारा स्थापित सुनिश्चित करता है. आज पूरे भारतवर्ष में घर के सभी सदस्यों के साथ सामूहिक रूप से दही, चूड़ा, लाई और तिलकुट खाकर यह पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. आगे देव ने बताया कि प्रत्येक त्योहार निश्चित रूप से हमें बहुत कुछ सिखाते हैं, बस आवश्यकता है कि उसके पीछे के तथ्यों और अच्छे विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करें. मौके पर प्राचार्य समेत सभी लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : कभी">https://lagatar.in/the-dalbadalu-leaders-have-now-been-marginalized-in-the-same-party-that-once-ruled/">कभी

जिस पार्टी में किया शासन, आज उसी में हाशिए पर पहुंच गये हैं दलबदलू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही