Search

 
 
 

मतदान से पहले सभी व्यवस्था कर लें चाक चौबंद : उपायुक्त

 
Latehar : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव को लेकर समीक्षात्मक बैठक हुई. उपायुक्त ने मतदान की तिथि से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां कर लेने का निर्देश दिया. बैठक में मतदान कर्मियों को केंद्रों तक पहुंचाने के लिए लातेहार व मनिका विधानसभावार वाहनों की आवश्यक्ता पर चर्चा की गई. जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मतदान केंद्र तक मतदान कर्मियों, मतदाताओं को पहुंचाने के लिए कुल 511 वाहनों की आवश्यक्ता होगी. जहां सुदूर एवं सुगम रास्ता है वहां हर सेक्टर के लिए बस का उपयोग किया जाएगा. जबकि दुर्गम रास्ते में छोटे वाहनों से मतदान कर्मियों, मतदाताओं को केंद्र तक पहुंचाया जाएगा. अभी तक 35 बस, 186 बोलेरो व स्कॉर्पियो तथा 130 सवारी वाहनों का अधिग्रहण किया गया है. उन्होंने बताया कि जिन बस वाहन, बोलेरों वाहन मालिकों ने अधिग्रहण की चिट्ठी मिलने के बाद भी अभी तक गाड़ी जमा नहीं किया है उनके खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी.

बूथों पर धूप में खड़े नहीं रहें मतदाता : गरिमा सिंह

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त गरिमा सिंह ने प्रखंड विकास पदाधिकारियों से पोलिंग पार्टी तथा सीआरपीएफ के जवानों के रुकने के लिए कलस्टरों एवं मतदान केंद्रों पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की क्रम वार तरीके से प्रखंडवार जानकारी ली. कलस्टरों पर आवश्यकता के अनुरुप पेयजल के लिए टैंकरों, पंखा, बिजली, लाईट आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. प्रत्येक मतदान केंद्रों के शेड की व्यवस्था करने की बात कही, ताकि किसी भी मतदाता को धूप में खड़े रहने की आवश्यकता न पड़े. बैठक में पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, अपर समाहर्ता रामा रविदास, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/sun-will-scorch-again-in-jharkhand-from-may-18-yellow-alert-issued/">झारखंड

में 18 मई से फिर झुलसायेगी धूप, येलो अलर्ट जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही