Search

 
 
 

सभी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएंः विधायक ममता

 
Ramgarh: नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत चल रही सभी योजनाओं को लेकर एक समीक्षा बैठक की गई. जिसमें रामगढ़ विधायक ममता देवी शामिल हुईं. समीक्षा बैठक के दौरान विधायक ममता देवी ने उपस्थित आधिकारियों को पारदर्शी तरीके से सभी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिया. ममता देवी ने कहा कि रामगढ़ नगर परिषद एवं छावनी परिषद में घर-घर पाइपलाइन से पानी पहुंचाने की योजना का प्रगति संतोषजनक नहीं है. यथाशीघ्र इस योजना को पूर्ण कर रामगढ़ शहर और नगर में जलापूर्ति को दुरुस्त किया जाए. कहा कि रामगढ़ छावनी क्षेत्र एवं नगर परिषद क्षेत्र के गंदा पानी से दूषित हो रहे दामोदर नदी को प्रदूषित होने से बचने के लिए चल रही सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट योजना को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया. वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना फेज 2 अभी चालू नहीं हुआ है. बावजूद इसके दलालों द्वारा क्षेत्र में घूम कर लाखों का फॉर्म भरने का नाम पर पैसे की ठगी की जा रही है. इस विषय को गंभीरता से लेते हुए इस पर जांच कर नागरिकों को प्रचार प्रसार के माध्यम से इस तरह के दलालों के चक्कर में नहीं पड़े इसकी व्यवस्था सुरक्षित करने का भी निर्देश दिया. इसके अलावा रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करने, रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के आठ जगहों पर आरोग्य आयुष्मान आरोग्य मंदिर को दुरुस्त कर सुचारू ढंग से चलाने, डीएनयुएल एम योजना से महिलाओं का ज्यादा से ज्यादा ग्रुप बनाने का निर्देश दिया है. इसे भी पढ़ें - ">https://lagatar.in/some-people-are-trying-to-become-leaders-of-hindus-by-inciting-religious-controversies-mohan-bhagwat/">

 कुछ लोग धार्मिक विवादों को भड़काकर हिंदुओं के नेता बनने की कोशिश कर रहे हैं : मोहन भागवत
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही